spot_img

सीएम का ऐलान, पिपरिया में बनेगा बालक छात्रावास, पसान में जिला सहकारी बैंक

HomeCHHATTISGARHBILASPURसीएम का ऐलान, पिपरिया में बनेगा बालक छात्रावास, पसान में जिला सहकारी...

कोरबा। कोरबा जिले के पाली तानाखार विधानसभा के ग्राम पिपरिया में आयोजित भेंट-मुलाकात में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कई महत्वपूर्ण घोषणाएं की गई।

भैयाजी ये भी देखें : जोशीमठ पर मुख्यमंत्री धामी ने बुलाई आपात बैठक, हो सकता है…

इस दौरान मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के साथ जिले के प्रभारी मंत्री एवं स्कूल शिक्षा मंत्री डॉ. प्रेमसाय सिंह टेकाम एवं लोकसभा सांसद ज्योत्सना महंत भी मौजूद थे।

ये है मुख्यमंत्री द्वारा की गई घोषणाएं

1. ग्राम पिपरिया में देवगुड़ी समेत कुल 25 देवगुड़ियों का निर्माण करवाया जायेगा।

2. ग्राम पिपरिया के प्रमुख हाट-बाजार में शेड निर्माण कराया जायेगा।

3. ग्राम पिपरिया में नवीन बालक छात्रावास खोला जायेगा।

4. पसान में जिला सहकारी बैंक के शाखा की स्थापना की जायेगी।

5. अमझर से जरौंधा सीमा (MCB) तक सड़क निर्माण कराया जायेगा।

6. ग्राम पंचायत अरसिया में पेयजल की व्यवस्था की जाएगी।

7. मोरगा में 36 के.वी. विद्युत सब स्टेशन की स्थापना की जायेगी।

8. कोरबी एवं घुचापुर में हाथी प्रभावित क्षेत्रों हेतु रेस्क्यु सेंटर की स्थापना की जायेगी।

9. नगर पंचायत पाली में मंगल भवन का निर्माण कराया जायेगा।

10. कापूबहरा में पुल निर्माण की घोषणा।

11. तुलबुल (कर्री) में पुल निर्माण की घोषणा।

12. ग्राम पिपरिया में मुख्यमंत्री हाट बाजार योजना के संचालन की घोषणा।