spot_img

धर्मांतरण पर बोले CM भूपेश, भाजपा सरकार में बने चर्चों की लिस्ट है…

HomeCHHATTISGARHधर्मांतरण पर बोले CM भूपेश, भाजपा सरकार में बने चर्चों की लिस्ट...

 

रायपुर। छत्तीसगढ़ के तमाम जिलों में धर्मांतरण के मुद्दे पर माहौल गरमाया हुआ है। प्रदेश की राजनीति में भी धर्मांतरण को लेकर तल्ख बयानबाजी का दौर जारी है। इस बीच प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने भारतीय जनता पार्टी के आरोपों पर तीखा पलटवार किया, साथ ही उन्होंने भाजपा पर तगड़ा निशाना भी साधा है।

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज मीडिया से चर्चा के दौरान हुए धर्मांतरण से जुड़े एक सवाल के जवाब में कहा कि “भाजपा अब लड़ नहीं पा रही है। केवल धर्मांतरण और संप्रदायिकता दो ही मुद्दे की मास्टरी भाजपा को है। भाजपा कोई भी षड्यंत्र सफल नहीं होगा।”
उन्होंने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि “मेरे पास भाजपा सरकार में बने चर्च की पूरी सूची है। उस समय चर्च बने, तभी धर्मांतरण हुआ।”

इसके अलावा आरक्षण विधेयक और राज्यपाल के बस्तर दौरे पर जाने पर भी सीएम बघेल ने अपनी बात रखी। मुखिया बघेल ने कहा कि “राज्यपाल के इस निर्णय से पूरे समाज में संतोष है, लेकिन आरक्षण बिल को लटकाए रखकर वे राजनीति कर रही है। ये बहुत दुर्भागजनक है। बस्तर शांति प्रिय इलाका है। भारतीय जनता पार्टी उसमें जहर घोलने का काम कर रही है।राज्यपाल उसको प्रश्रय देने का काम कर रही है। राज्यपाल अपनी हठधर्मिता छोड़े।