spot_img

परमिशन से अधिक निर्माण करने वालों से निगम करेगा वसूली

HomeCHHATTISGARHपरमिशन से अधिक निर्माण करने वालों से निगम करेगा वसूली

दुर्ग। अब नगरीय निकाय क्षेत्र में अनुमति से अधिक निर्माण (DURG NEWS) करने वाले प्रॉपर्टी धारक टैक्स की चोरी नहीं कर पाएंगे। निगम प्रशासन अपने क्षेत्र में रेंडम चेकिंग करेगा और अनुमति से अधिक निर्माण करने वालों की सूची बनाकर उनसे पूरा टैक्स वसूलेगा। नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग के संचालक डॉ. अय्याज तंबोली ने इसके लिए सभी निगम आयुक्त व कलेक्टर को निर्देश दिए हैं।

भैयाजी ये भी देखे : तीन सालों में 23 फ्लाइट्स में इमरजेंसी लैंडिंग, इंडिगो की संख्या…

दुर्ग कलेक्ट्रेट सभागार में संचालक डॉ. अय्याज तंबोली ने गुरुवार शाम (DURG NEWS)  सभी निगम आयुक्तों की समीक्षा बैठक बुलाई थी। बैठक में उनका पूरा फोकस टैक्स की वसूली को लेकर था। उन्होंने कहा कि प्रॉपर्टी टैक्स वसूली, राजस्व वसूली, भवन अनुज्ञा, नीलामी, दरों में परिवर्तन करने संबंधित निर्माण कार्य को लेकिन निगम सही कार्य नहीं कर रहा है।

निगम को अपनी माली हालत सुधारने के लिए अपने रेवेन्यू (DURG NEWS)  को बढ़ाने पर काम करना चाहिए। उन्होंने निगम अधिकारियों की कार्यशैली को लेकर जमकर नाराजगी जताई। उन्होंने कहा कि सभी निगम क्षेत्र लोग जितना भवन अनुज्ञा लेते हैं उतना ही टैक्स जमा करा लिया जाता है। अधिकारी यह तक जानने की जहमत नहीं उठाते हैं कि टैक्स पटाने वाला सही टैक्स दे रहा है या नहीं। इसके लिए उन्हें रेंडम जांच करना चाहिए और टैक्स के मुताबिक प्रॉपर्टी की जांच करनी चाहिए। ऐसा करने से निगम का राजस्व जरूर बढ़ेगा।