spot_img

भानुप्रतापपुर : हार के बाद बोले साव, नैतिक तौर पर कांग्रेस हारी, जनादेश का सम्मान

HomeCHHATTISGARHभानुप्रतापपुर : हार के बाद बोले साव, नैतिक तौर पर कांग्रेस हारी,...

रायपुर। छत्तीसगढ़ प्रदेश भाजपा अध्यक्ष सांसद अरुण साव ने भानुप्रतापपुर उपचुनाव परिणाम पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि यह कांग्रेस की अनैतिक जीत है। नैतिक तौर पर कांग्रेस हार गई है। कांग्रेस ने चरित्र हत्या और सरकारी तंत्र का दुरुपयोग कर उपचुनाव तो जीत लिया।

भैयाजी ये भी देखे : CRPF को मिली बड़ी सफलता, माओवादियों का मिलिशिया कमांडर गिरफ्तार

लेकिन स्पष्ट हो गया कि आदिवासी समाज अब कांग्रेस का साथ छोड़ता जा रहा है। आदिवासी समाज ने कांग्रेस का दावा खोखला साबित कर दिया है। चुनाव में भाजपा और निर्दलीय आदिवासी प्रत्याशी को जितने वोट मिले उतने वोट कांग्रेस प्राप्त नहीं कर पाई। यह स्पष्ट करता है कि कांग्रेस के विकास के दावों में सच्चाई नही है।

प्रदेश भाजपा अध्यक्ष अरुण साव ने कहा कि कांग्रेस आदिवासी आरक्षण के नाम पर भ्रमित करने के बाद भी आदिवासी समाज का भरोसा नहीं जीत पाई। कांग्रेस की चारित्रिक हार तो प्रचार के दौरान ही हो गई थी। भानुप्रतापपुर उपचुनाव के परिणाम बता रहे हैं कि कांग्रेस की नैतिक हार हुई है। यह कांग्रेस की नहीं विशुद्ध सहानुभूति और कांग्रेस के अलोकतांत्रिक हथकंडों की जीत है। कांग्रेस ने प्रशासनिक अनैतिकता से आदिवासियों का हक छीना है।

प्रदेश भाजपा अध्यक्ष अरुण साव ने मतदाताओं और भाजपा कार्यकर्ताओं को धन्यवाद देते हुए कहा कि कांग्रेस के दुष्प्रचार और सत्ता के दुरुपयोग के बावजूद भाजपा प्रत्याशी को जो जन आशीर्वाद प्राप्त हुआ, वह कांग्रेस की निम्न मानसिकता पर करारा प्रहार है।

भैयाजी ये भी देखे : CGPSC : सिविल जज के पदों पर निकली भर्ती, दो साल…

पिछला चुनाव मनोज मंडावी जितने वोट से जीते थे, 4 साल में कांग्रेस की तथाकथित विकास गाथा के बावजूद अंतर बढ़ने के बजाय घट गया है, जो इसका प्रमाण है कि कांग्रेस ने षड्यंत्र करके जनादेश का हरण किया है। कांग्रेस ने काम के नाम पर नहीं, षड्यंत्र, सहानुभूति और सत्ता के दुरुपयोग के दम पर उपचुनाव जीता है।