spot_img

ब्रम्हानंद पर गिरफ्तारी की लटकी तलवार, कलेक्टर और एसपी से मिली झारखंड पुलिस की टीम, दिया नोटिस…

HomeCHHATTISGARHBASTARब्रम्हानंद पर गिरफ्तारी की लटकी तलवार, कलेक्टर और एसपी से मिली झारखंड...

 

कांकेर। झारखण्ड राज्य के जमशेदपुर जिले के टेल्को थाना से पुलिस की टीम अपराध क्रमांक 84/19 के अन्वेषण के लिए जिला मुख्यालय कांकेर पहुंची हुई है। चूँकि भानुप्रतापपुर विधानसभा क्षेत्र के उप निर्वाचन के कारण सम्पूर्ण कांकेर जिले में आदर्श आचार संहिता प्रभावशील है।

अतः कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. प्रियंका शुक्ला ने झारखंड से आई हुई पुलिस टीम की पहचान की जांच की। इस दौरान पुलिस अधीक्षक कांकेर शलभ कुमार सिन्हा और भानुप्रतापपुर विधानसभा उप निर्वाचन के रिटर्निंग ऑफिसर सुमित अग्रवाल द्वारा झारखण्ड राज्य की पुलिस टीम के पास उपलब्ध दस्तावेजों का अवलोकन भी किया गया।

झारखण्ड राज्य की पुलिस टीम द्वारा इस प्रकरण में गिरफ्तारी के शेष मामलों की विवेचना संबंधी जानकारी कलेक्टर एवं एसपी कांकेर को दी गई। कयास लगाए जा रहे है कि झारखंड पुलिस की टीम कभी भी ब्रम्हानंद नेताम की गिरफ्तारी कर सकती है।

इधर मंगलवार की सुबह झारखंड की पुलिस टीम ने ब्रह्मानंद नेताम समेत अन्य आरोपियों के घरों में नोटिस भेजा है। नोटिस में सभी को आज कांकेर थाना में उक्त मामले में हाजिर होने के लिए कहां गया है।