spot_img

भानुप्रतापपुर ब्रेकिंग : भाजपा प्रत्याशी ब्रम्हानंद को अरेस्ट करने पहुँची झारखंड पुलिस…

HomeCHHATTISGARHBASTARभानुप्रतापपुर ब्रेकिंग : भाजपा प्रत्याशी ब्रम्हानंद को अरेस्ट करने पहुँची झारखंड पुलिस...

 

कांकेर। सूबे के भानुप्रतापपुर में हो रहे उपचुनाव में एक बड़ा मोड़ आया है। भाजपा प्रत्याशी ब्रह्मानंद नेताम की गिरफ्तारी के लिए झारखंड पुलिस छत्तीसगढ़ पहुंची है। झारखंड पुलिस नेताम के खिलाफ टेल्को थाना में दर्ज़ दुष्कर्म मामलें में गिरफ्तारी के लिए यहां पहुची है।

झारखंड पुलिस के सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक भानुप्रतापपुर उपचुनाव में भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी ब्रह्मानंद नेताम के खिलाफ 15 वर्षीय नाबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म पर झारखंड के जमशेदपुर जिला के टेल्को थाना में 15.06.2019 को अपराध कमांक 84 / 2019 के तहत धारा 366 ए, 376, 376(3), 376 डी बी 120 बी भादवि 4.6 पॉक्सो एक्ट एवं 4,5,6,7,9 अनैतिक देह व्यापार निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज है। इसी मामलें को लेकर कांग्रेस लगातार भाजपा पर हमलावर रुख अपनाए हुए है।