spot_img

ठंड का नया रिकॉर्ड, रायपुर में 13 डिग्री सेल्सियस पहुंचा न्यूनतम तापमान

HomeCHHATTISGARHठंड का नया रिकॉर्ड, रायपुर में 13 डिग्री सेल्सियस पहुंचा न्यूनतम तापमान

रायपुर। छत्तीसगढ़ में इस साल ठंड नया रिकॉर्ड (MAUSAM NEWS) बना सकती है। इसके लक्षण नवम्बर बीतते-बीतते दिखने लगा है। राजधानी रायपुर में रविवार को न्यूनतम तापमान 13 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया है। यह सामान्य से तीन डिग्री सेल्सयस तक कम है। मौसम विभाग के पिछले 10 साल के रिकॉर्ड में नवम्बर महीने में इतना कम तापमान कभी दर्ज नहीं हुआ है। बताया जा रहा है, दिसम्बर के पहले सप्ताह से रात अधिक सर्द हो जाएगी।

भैयाजी यह भी देखे: कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा में पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे? BJP नेता के खिलाफ FIR

रायपुर में नवम्बर के महीने में औसतन 15-16 डिग्री सेल्सियस सामान्य न्यूनतम (MAUSAM NEWS) तापमान होता है। अब से 139 साल पहले यानी साल 1883 में 22 नवम्बर को रायपुर में 8.3 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज हुआ था। यह इस शहर का सर्वकालिक रिकॉर्ड है। पिछले 10 साल में सबसे अधिक ठंढी रात का रिकॉर्ड 13.3 डिग्री सेल्सियस का है। यह 18 नवम्बर 2012 को दर्ज हुआ था।

प्रदेश में अभी कवर्धा सबसे ठंडी जगह

मौसम विभाग के मुताबिक प्रदेश में उत्तर की ओर से सूखी और ठंडी हवाओं (MAUSAM NEWS) का आना जारी है। ऐसे में प्रदेश के अधिकांश हिस्सों के तापमान में गिरावट होती जा रही है। रविवार सुबह आए डाटा के मुताबिक कवर्धा का न्यूनतम तापमान 7.2 डिग्री दर्ज हुआ है। एक दिन पहले यह 6.6 डिग्री तक था। यह पूरे प्रदेश में सबसे ठंडा है। चरम उत्तर और चरम दक्षिण के जिलों में काफी ठंड है। उत्तर में कोरिया का न्यूनतम तापमान 8.1 डिग्री और अंबिकापुर का 9 डिग्री सेल्सियस है। वहीं दक्षिण का कांकेर 9 डिग्री और दंतेवाड़ा 9.8 डिग्री सेल्सियस तक ठंडे हो चुके हैं।