spot_img

अरुण गोयल बने देश के नए इलेक्शन कमिश्नर, पदभार किया ग्रहण

HomeNATIONALअरुण गोयल बने देश के नए इलेक्शन कमिश्नर, पदभार किया ग्रहण

दिल्ली। भारतीय प्रशासनिक सेवा के पूर्व अधिकारी अरुण गोयल (ARUN GOYAL) ने सोमवार को चुनाव आयुक्त का पदभार संभाल लिया। इससे पहले उन्हें शनिवार को चुनाव आयुक्त नियुक्त किया गया था। उन्होंने शुक्रवार को स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति ली थी। गोयल को 31 दिसंबर 2022 को 60 साल की आयु में सेवानिवृत्त होना था।

भैयाजी यह भी देखे: सड़क किनारे पूजा कर रहे दर्जनों लोगों को ट्रक ने रौंदा, 8 की मौके पर ही मौत

गुजरात चुनाव से पहले हुई नियुक्ति

चुनाव आयुक्त (ARUN GOYAL) के रूप में उनकी नियुक्ति की घोषणा तब की गई है जब अगले महीने ही गुजरात में विधानसभा चुनाव होने वाले हैं। गुजरात में 1 दिसंबर से 5 दिसंबर के बीच विधानसभा चुनाव होने हैं। वहीं, इसके नतीजे आठ दिसंबर को घोषित होंगे। गोयल 1985 बैच के पंजाब कैडर के अधिकारी रहे हैं। वह मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार और चुनाव आयुक्त अनूप चंद्र पांडेय के साथ निर्वाचन आयोग का हिस्सा होंगे।

मुख्य चुनाव आयुक्त बनने के प्रबल दावेदार

अरुण गोयल (ARUN GOYAL)  इस जिम्मेदारी संभालने के बाद अगले मुख्य चुनाव आयुक्त बनने के प्रबल दावेदार होंगे। राजीव कुमार का कार्यकाल फरवरी 2025 तक है। सुशील चंद्र मुख्य चुनाव आयुक्त के पद से मई में सेवानिवृत्त हुए थे। तब से निर्वाचन आयोग के आयुक्तों में से एक पद खाली था। उनके स्थान पर राजीव कुमार नए मुख्य चुनाव आयुक्त बने। स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति से पहले तक अरुण गोयल भारी उद्योग सचिव की भूमिका में थे। उन्होंने संस्कृति मंत्रालय में भी काम किया है। गोयल दिसंबर 2027 तक निर्वाचन आयोग में सेवाएं देंगे।