spot_img

सीजन में पहली बार राजधानी में पारा 10 डिग्री से नीचे, जानिए अपने शहर में सर्दी का हाल

HomeNATIONALसीजन में पहली बार राजधानी में पारा 10 डिग्री से नीचे, जानिए...

दिल्ली। पहाड़ों पर हुई बर्फबारी का असर मैदानी राज्यों (MAUSAM NEWS) पर दिखना शुरू हो गया है। ताजा खबर राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली से आ रही है। इस इस सर्दी के सीजन में पहली बार पारा 10 डिग्री से नीचे दर्ज किया गया है।भारतीय मौसम विभाग के मुताबिक, दिल्ली-एनसीआर में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। दो दिन और सर्द हवाएं चलने से तापमान में और गिरावट आएगी। दिल्ली के सफदरजंग क्षेत्र में गुरुवार को न्यूनतम तापमान 11.3 डिग्री सेल्सियस के साथ इस मौसम का सबसे ठंडा दिन दर्ज किया गया, जबकि गुरुग्राम का न्यूनतम तापमान 9.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

भैयाजी यह भी देखे: फिर एक साल के लिए बढ़ा ED निदेशक संजय कुमार मिश्रा का कार्यकाल

राष्ट्रीय राजधानी (MAUSAM NEWS) के अधिकांश हिस्सों में सुबह हल्का कोहरा छाया रहा। मौसम विभाग ने आने वाले दिनों में पारा और गिरने का अनुमान जताया है। मौसम विभाग ने राजधानी में न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस तक गिरने का अनुमान जताया है। गुरुवार को दिल्ली के सफदरजंग में अधिकतम तापमान 25.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से दो डिग्री कम था, जबकि न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री कम था। इसी तरह, दिल्ली के पालम में न्यूनतम तापमान 13 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

जानिए आपके राज्य में कैसा रहेगा मौसम

मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में ठंड का असर (MAUSAM NEWS) नजर आने लगा है। रात के तापमान में गिरावट आई है। आईएमडी के मुताबिक, अगले तीन से चार दिनों के दौरान विभिन्न राज्यों के तापमान में गिरावट आएगी। इनमें पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, मध्य प्रदेश, बिहार खासतौर पर शामिल हैं। पहाड़ों पर ताजा बर्फबारी की उम्मीद की जा रही है। अगले दो दिनों के दौरान ओडिशा, असम, मेघालय और नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में सुबह के समय हल्की से मध्यम कोहरे की संभावना है।