spot_img

Video : घुमका बनेगा नगर पंचायत, CM भूपेश ने की घोषणा, कई मांगे हुई पूरी…

HomeCHHATTISGARHVideo : घुमका बनेगा नगर पंचायत, CM भूपेश ने की घोषणा, कई...

 

राजनांदगांव। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज डोंगरगढ़ विधानसभा के ग्राम घुमका में भेंट-मुलाकात में आम लोगों से संवाद करने पहुँचे। यहां उन्होंने छत्तीसगढ़ महतारी के छायाचित्र पर माल्यार्पण व दीप प्रज्वलन कर उन्होंने कार्यक्रम की शुरुआत की।

मुख्यमंत्री बघेल ने विभिन्न विभागों के योजनाओं के तहत हितग्रहियो को पोषण कीट, सिलाई मशीन, गैस सिलेंडर, बीज सहित विभिन्न सामग्रियों का वितरण भी किया।

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल द्वारा डोंगरगढ़ विधानसभा के ग्राम घुमका भेंट-मुलाकात के दौरान कई महत्वपूर्ण घोषणाएं भी की गई।

1. घुमका को नगर पंचायत बनाने की घोषणा।

2. घुमका में स्वामी आत्मा अंग्रेजी माध्यम स्कूल खोलने की घोषणा।

3. घुमका को 3 महीने के भीतर पूर्ण तहसील क्रियान्वयन करने की घोषणा।

4. बघेरा में सरकारी बैंक की शाखा खोलने की घोषणा।

5. रुसे बांध से नहर लाइनिंग की घोषणा।

6. घुमका से गोपालपुर सड़क चौड़ीकरण की घोषणा।

7. तेंदुनाला जलाशय में नहर लाइनिंग और उसके विस्तार की घोषणा।

8. जेवर कट्टा जलाशय में नहर लाइनिंग के कार्य की घोषणा।

9. हडुवा, खारा और मुरमुंदा में हाई स्कूल से हायर सेकंडरी स्कूल में उन्नयन।