spot_img

महिला थाने में अय्याश पति की पत्नी ने शिकायत, थाना प्रभारी बोली करेंगे कार्रवाई

HomeCHHATTISGARHमहिला थाने में अय्याश पति की पत्नी ने शिकायत, थाना प्रभारी बोली...

रायपुर। राजधानी रायपुर के महिला थाने में अनोखा मामला (RAIPUR NEWS) सामने आया है। एक महिला ने अपने पति के खिलाफ शिकायत की है। पुलिस ने इस मामले में FIR भी दर्ज की है। महिला ने शिकायत में बताया कि “उसका पति अय्याश किस्म का है।दूसरी महिलाओं से संबंध बनाने की ताक में रहता है। साथ ही उस पर भी भद्दे कमेंट करता है। ” महिला ने पति पर दहेज के लिए प्रताड़ित करने, मारपीट करना और गर्भपात कराने के भी गंभीर आरोप लगाए हैं। इसके बाद पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

भैयाजी यह भी देखे: पुन्नी मेला: राजा ब्रह्मदेव ने संतान प्राप्त होने पर कराया था प्रजा को भोज, जानिए इसकी 600 साल पुरानी कहानी

रायपुर के पुरानी बस्ती इलाके की 30 वर्षीय युवती (RAIPUR NEWS) ने शिकायत में बताया “उसकी शादी 2012 में हुई थी। शादी के बाद से ही पति का व्यवहार ठीक नहीं था। अक्सर गाली गलौज मारपीट करता था। रंग रूप और बनावट ठीक नहीं है कहकर ताने देता है। कहता है तेरी शक्ल किन्नर जैसी है। पिता के कहने पर तुम से शादी कर ली।वरना तुम जैसी लड़की से कौन भला शादी करेगा।

न्यूड होकर दूसरी लड़कियों से वीडियो कॉल पर करता था बात

युवती ने बताया ” शादी के दौरान दहेज में मिले गहनों (RAIPUR NEWS) को बेच कर पति गोवा घूमने गया था। वहां विदेशी लड़कियों के साथ तस्वीर खिंचवाई। बेडरूम में भी दूसरी लड़कियों से न्यूड होकर वीडियो कॉल करता है। महिला ने पति पर गर्भपात कराने का भी आरोप लगाया। उसने बताया ” पहली बेटी के जन्म के बाद दूसरी बार मां बनी तो लिंग जांच करवा कर पति ने मेरा गर्भपात कराया। पति की इस करतूत से तंग आकर अब थाने में शिकायत दर्ज कराई है। मामले में पुलिस ने जाँच करने और कार्रवाई करने की बात बोली है।