spot_img

मरवाही उप चुनाव : भाजपा ने सरकार पर साधा निशाना, बताया विकास और महिला विरोधी

HomeCHHATTISGARHमरवाही उप चुनाव : भाजपा ने सरकार पर साधा निशाना, बताया विकास...

मरवाही। मरवाही विधानसभा उपचुनाव के मद्देनज़र भारतीय जनता पार्टी ने बुधवार को मातृ-शक्ति सम्मेलन का आयोजन कर प्रदेश सरकार पर जमकर निशाना साधा और आह्वान किया कि मातृ-शक्ति मरवाही के राजनीतिक समर से प्रदेश में महापरिवर्तन का शुभारंभ करे और मरवाही के विकास की सूत्रधार बनकर प्रदेश को प्रेरित करे।

मातृशक्ति सम्मेलन को संबोधित करते हुए भाजपा प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदेव साय ने कहा कि मरवाही के विकास की सूत्रधार मरवाही की मातृशक्ति बनेगी। ये अहम् वक्त मरवाही में बदलाव लाने का है। इस दिशा में मातृशक्ति का हमें आशीर्वाद व समर्थन चाहिये।

साय ने कहा कि प्रदेश की सरकार सबको धोखा देकर सत्ता सुखा भोगने में लगी है। इस जनविरोधी सरकार को ज़वाब देने की जरूर है। यहां आदिवासी महिला के साथ जो मामला सामने आया है, उस पर पर्दा डालने का काम प्रदेस सरकार ने किया है। कांग्रेस भय को विस्तार देने वाला दल है।

वादा पूरा करने में असफ़ल-सरोज
पूर्व राष्ट्रीय महामंत्री व राज्यसभा सांसद सदस्य डॉ. सरोज पांडेय ने कहा कि कांग्रेस की सरकार ने सत्ता में आने बाद जो वादा किया था उसे पूरा करने में पुरी तरह से असफल है। कांग्रेस के पास अपना स्थानी प्रत्याशी भी नहीं है और मरवाही को बाहरी प्रत्याशी दे रहे है।

डॉ. पांडेय ने कहा कि कांग्रेस के पास विकास के नाम पर गिनाने के लिए एक भी उपलब्धि नहीं है। प्रदेश में हमारी सरकार थी तो वह आप सबके विकास को समर्पित रही है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी हम सबके समग्र विकास के लिये तन्मयता से जुटे हैं। हम सबको प्रधानमंत्री मोदी को मज़बूत करने की ज़रूरत है।

सत्ता के आनन्द में डूबी सरकार-रेणुका
केंद्रीय राज्यमंत्री रेणुका सिंह ने कहा कि विकास के नाम पर सत्ता के आनन्द में डूबी प्रदेश की सरकार को अब ज़वाब देने का वक़्त आ गया है। वनवासियों का भरोसा भी यह सरकार खोती जा रही है। प्रदेश में केंन्द्र की योजनाओं का लाभ आमजनों को नहीं मिल रहा है।

जिसे लेकर भी प्रदेश के लोगों में आक्रोश है। रायगढ़ की भाजपा संसद सदस्य गोमती साय ने कहा कि केंद्र की हर योजना से प्रदेश की कांग्रेस सरकार हर किसी को वंचित रह रही है। जो हमारा हक़ मार रही है, ऐसी सरकार को क़रारा ज़वाब देना होगा।

बहनों से आशीर्वाद की उम्मीद- डॉ. गंभीर
भाजपा प्रत्याशी डॉ. गंभीर सिंह ने कहा कि मैं अपनी बहनों से मरवाही के विकास के लिये के लिए आशीर्वाद मांगने आया हूं। मैं आपका भाई मरवाही के विकास के साथ बहनों के सम्मान के लिये काम करूंगा। सभा को पूर्व विधायक चंपादेवी पावले ने भी संबोधित किया। कार्यक्रम का संचालन जिला पंचायत की पूर्व उपाध्यक्ष समीरा पैकरा ने किया।