spot_img

2000 करोड़ की लागत से बनेगी 31 सड़कें, डीपीआर तैयार, निर्माण जल्द

HomeNATIONAL2000 करोड़ की लागत से बनेगी 31 सड़कें, डीपीआर तैयार, निर्माण जल्द

रांची। पथ निर्माण विभाग की ओर से तीन दर्जन से अधिक सड़क योजनाओं (SADAK NIRMAN) का डीपीआर तैयार करा लिया गया है। करीब 2000 करोड़ की योजनाओं का डीपीआर बना है।अब इन्हें जल्द स्वीकृति दी जायेगी।

ऐसे में इनकी तकनीकी और प्रशासनिक स्वीकृति की प्रक्रिया शुरू होगी। फिर टेंडर (SADAK NIRMAN)  करके काम शुरू कराया जायेगा। यह लक्ष्य रखा गया है कि इसी साल इन योजनाओं (SADAK NIRMAN)  पर काम शुरू कराया जाये। इन योजनाओं का डीपीआर तैयार कराया।

भैयाजी ये भी देखे : डांसर प्रेमिका से तबाह था प्रेमी, गोली मारकर कर दी हत्या

इन सड़कों का होगा निर्माण

  • अनगड़ा-हाहे-राहे (रांची) पथ का चौड़ीकरण (67.82 करोड़)
  • रांची में बिरसा चौक से धुर्वा गोल चक्कर रोड (39.26 करोड़)
  • रांची में मुड़मा चौक से पाली भाया सुरसा मसमानो और बास्की-तुतियांबे पथ का निर्माण (28.77 करोड़)
  • गोड्डा में दिघी मुख्य बाइपास (46.08 करोड़)
  • लातेहार में मनिका से पांकी (82.51 करोड़)
  • पाकुड़ में अमरापाड़ा से चंडालमारा (49.28 करोड़)
  • सरायकेला में हुरगदा से सेलायडीह (38.44 करोड़)
  • बोकारो में असनापानी मोड़ से जरांगडीह मोड़ का डायवर्सन (12.62 करोड़)
  • लोहरदगा से रामपुर (38.61 करोड़)
  • हजारीबाग में बड़कागांव-केरेडारी कोल माइंस (13.89 करोड़)
  • बोकारो में नवाडीह-भेंडरा-लक्ष्मीपुर (गोमो) पथ (21.77 करोड़)
  • पाकुड़-अमरापाड़ा भाया शहरग्राम (52.42 करोड़)
  • जमशेदपुर में जल्ला से सरंगीडीह मोड़ (23.77 करोड़)
  • सरायकेला में कालाडुगरगी से कोलाबेडिया पथ (27.92 करोड़)
  • लातेहार में तुंबागढ़ा से केड़ पथ (32.12 करोड़)
  • दुमका में बाबा बासुकीनाथ रिंग रोड पथ, हेली पैड पहुंच पथ और निरीक्षण भवन (14.91 करोड़)
  • सरायकेला में पिंडराबेरा से बुरुडीह (30.46 करोड़)
  • गोड्डा में अगिया मोड़-पारगो-जामोडीह पथ (83.94 करोड़)
  • दुमका में डीसी चौक से कुरुआ भाया एयरपोर्ट पथ (48.76 करोड़)
  • दुमका शहर उत्तरी पथ (14.02 करोड़)
  • दुमका शहर पश्चिमी पथ (13.03 करोड़)
  • दुमका शहर दक्षिणी (14.70 करोड़)
  • दुमका शहर पूर्वी (12.04 करोड़)
  • लातेहार में हेरहंज से बरियातू (72.09 करोड़)
  • दुमका में अमरा से गोलपुर रोड और लिंक रोड (19.67 करोड़)
  • गिरिडीह में पंडरिया से लाचुडीह (42.75 करोड़)
  • गोड्डा-देवबंधा -मोहानी-शिवनगर-डांडे रोड (79.43 करोड़)
  • सरायकेला में भजनाघाट-तेलाईहाता (35.63 करोड़)
  • गोड्डा के चंदना-डमरु-धमाकोल फॉल पथ (90.34 करोड़)