spot_img

बड़ी ख़बर : एयरपोर्ट के नज़दीक हार्डकोर नक्सली गिरफ़्तार, हथियार बरामद

HomeCHHATTISGARHBASTARबड़ी ख़बर : एयरपोर्ट के नज़दीक हार्डकोर नक्सली गिरफ़्तार, हथियार बरामद

रायपुर। एक हार्डकोर नक्सली को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। इस नक्सली की गिरफ़्तारी एयरपोर्ट के नज़दीक से गई है। गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने जब उसकी तलाशी ली तो उसके पास से हथियार भी बरामद किया गया है। वहीं पुलिस ने इस गिरफ़्तारी के बाद पुरे इलाके में सर्च ऑपरेशन चालु कर दिया है।

भैयाजी ये भी देखें : Chhattisgarhia Olympics का हुआ आगाज़, CM बने रेफ़री, भौरें में आज़माया…

जानकारी के मुताबिक झारखंड की राजधानी रांची के एयरपोर्ट थाना क्षेत्र से पीपुल्स लिबरेशन फ्रंट ऑफ इंडिया का एक हार्डकोर नक्सली सोनू मांझी को गिरफ्तार हुआ है। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक सोनू मांझी खूंटी जिले का रहने वाला है। वह एयरपोर्ट के पास ही टोंक बस्ती में रहने वाली अपनी मां से मिलने पहुंचा था, तब पुलिस ने उसे गुप्त सूचना के आधार पर गिरफ्तार किया।

पुलिस इस बात की जांच कर रही है कि एयरपोर्ट थाना क्षेत्र इलाके में हथियार लेकर आने के पीछे उसका मकसद क्या था ? संभावना जताई जा रही है कि उसके साथ कुछ और लोग भी हो सकते हैं। इसके लिए पुलिस और सुरक्षाबलों ने मिलकर सर्च ऑपरेशन भी चला रखा है।

माँ से मिलने पहुंचा था नक्सली सोनू

नक्सली के पास से बरामद हथियार ए.के.47 है या फिर कोई अन्य हथियार, इसकी पुष्टि पुलिस ने फिलहाल नहीं की है। उसके खिलाफ खूंटी, रांची और चाईबासा जिले में कई मामले दर्ज हैं। गिरफ्तार नक्सली से रांची पुलिस फिलहाल पूछताछ कर रही है। जानकारी के मुताबिक, उसने पुलिस को बताया है कि उसकी मां इस इलाके में किराये के मकान में रहती है। वह उनसे पूजा के मौके पर मुलाकात करने आया था।

भैयाजी ये भी देखें : पंचायत उप निर्वाचन 2022 : 14 अक्टूबर को मतदाता सूची का…

बढ़ रही है राजधानी में घुसपैठ

गौरतलब है कि हाल के दिनों में रांची के शहरी इलाकों में भी नक्सलियों की घुसपैठ बढ़ी है। पिछले छह महीनों के साथ शहर के अलग-अलग थाना क्षेत्रों से आधा दर्जन से भी ज्यादा नक्सली गिरफ्तार किये गये हैं। पहले भी उनकी निशानदेही पर कई हथियारों की बरामदगी हुई है।