spot_img

WRS Dashahra Live : सूबे के सबसे बड़े रावण दहन के लिए पहुंचे सीएम भूपेश

HomeCHHATTISGARHWRS Dashahra Live : सूबे के सबसे बड़े रावण दहन के लिए...

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल राजधानी रायपुर में आयोजित होने वाले प्रदेश के सबसे बड़े दशहरा उत्सव कार्यक्रम में शामिल होंने पहुंच गए है। यहाँ इस बार एक सौ फीट से अधिक ऊंचे रावण और लगभग 70-70 फीट के मेघनाथ और कुंभकरण के पुतले बनाए गए है। डब्ल्यू. आर. एस मैदान पर दशहरा उत्सव में आकर्षक आतिशबाज़ी की भी तैयारियां की गई है।

भैयाजी ये भी देखें : रामायण धारावाहिक के राम-सीता ने माता कौशल्या धाम चंदखुरी का किया…

डब्ल्यू.आर.एस. कॉलोनी मैदान में इस वर्ष दशहरा उत्सव में प्रसिद्ध टीवी सीरियल रामायण में भगवान राम और सीता की भूमिका निभाने वाले अभिनेता अरुण गोविल एवं अभिनेत्री दीपिका चिखलिया भी शामिल हुई है। आयोजन समिति द्वारा शोभायात्रा, आकर्षक आतिशबाजी के साथ पूरे आयोजन को भव्य स्वरूप दिया गया है।

पिछले 52 सालों से हो रहा है आयोजन

राजधानी रायपुर के डब्ल्यू.आर.एस. कॉलोनी मैदान पर पिछले 52 वर्षों से लगातार ऐतिहासिक दशहरा उत्सव का आयोजन किया जा रहा है।

भैयाजी ये भी देखें : छत्तीसगढ़िया ओलंपिक का कल होगा आगाज, मुख्यमंत्री बघेल होंगे शामिल

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की भी इस ऐतिहासिक आयोजन में बतौर मुख्य अतिथि शामिल होने की उम्मीद है।इस आयोजन को लेकर अंचल में विशेष उत्साह रहता है एवं लाखों की संख्या में शहरवासी रावण वध देखने इस मैदान में एकत्र होते हैं।