spot_img

मुख्यमंत्री बघेल ने दशहरे पर की शस्त्र पूजा, प्रदेश वासियों के लिए मांगी खुशहाली

HomeCHHATTISGARHमुख्यमंत्री बघेल ने दशहरे पर की शस्त्र पूजा, प्रदेश वासियों के लिए...

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज विजयादशमी पर्व के पावन अवसर पर सीएम हाउस में शस्त्र पूजा की। उन्होंने इस अवसर पर उपस्थित अधिकारियों-कर्मचारियों सहित प्रदेशवासियों को विजयादशमी पर्व की बधाई और शुभकामनाएं दीं।

भैयाजी ये भी देखें : CMIE रिपोर्ट : छत्तीसगढ़ में सबसे कम बेरोजगारी, सितंबर में बेरोजगारी…

मुख्यमंत्री बघेल ने कहा कि दशहरा का पर्व असत्य पर सत्य की जीत, अंधकार पर प्रकाश की जीत और अधर्म पर धर्म की जीत का पर्व है। यह पर्व हमें अपने अहंकार तथा बुराई को समाप्त कर अच्छाई तथा सत्य की राह पर चलने की सीख देता है।

भैयाजी ये भी देखें : Breaking : राज्य अलंकरण में दिए जायेंगे तीन नए पुरस्कार, सीएम…

उन्होंने कहा कि ये महापर्व हमें विश्वास दिलाता है कि सत्य के मार्ग में कितनी भी परेशानियां और कठिनाईयां क्यों न हो, विजय सदा सत्य की होती है। विजयादशमी का यह पर्व बुराई पर अच्छाई और अन्याय पर न्याय की जीत का प्रतीक है।