spot_img

बर्फ से ढका दुनिया का ‘सबसे ऊंचा शिव मंदिर’, खूबसूरती देख विदेशी राजदूत भी हुए मंत्रमुग्ध

HomeNATIONALबर्फ से ढका दुनिया का 'सबसे ऊंचा शिव मंदिर', खूबसूरती देख विदेशी...

दिल्ली। सोशल मीडिया पर भगवान शिव (LORD SHIV) का एक मंदिर हर किसी का ध्यान अपनी ओर खींच रहा है। यह मंदिर सैकड़ों साल पुराना है। इसके वीडियो को नॉर्वे के राजनयिक ने शेयर किया है। वीडियो शेयर करते हुए राजनयिक एरिक सोलहेम ने भारत की सुंदरता और विविधता के दर्शन कराए हैं।

बता दें कि सोलहेम अक्सर सोशल मीडिया पर भारत की खूबसूरत जगहों के वीडियो शेयर करते रहते हैं। हाल ही में उन्होंने हिमालय की गोद में बसे भोलेनाथ के एक मंदिर का वीडियो शेयर किया है। उनके इस वीडियो को 7 लाख से अधिक व्यूज मिल चुके हैं। जबकि 50 हजार से अधिक लोग इसको लाइक कर चुके हैं। वीडियो 360 डिग्री एरियल व्यू का है।

भैयाजी यह भी देखे: विजयादशमी उत्सव पर भागवत बोले, जनसंख्या असंतुलन से बन गए ईस्ट तिमोर-कोसोवो जैसे नए देश

वीडियो में पहाड़ों के बीच स्थित शिव मंदिर (LORD SHIV)  को पूरी तरह बर्फ की चादर से ढका देखा जा सकता है। इस वीडियो के बैकग्राउंड में फिल्म ‘केदारनाथ’ का मशहूर गाना ‘नमो नमो…’ भी सुनाई दे रहा है। सोशल मीडिया पर यूजर्स इस वीडियो को काफी पंसद कर रहे हैं।

लोगों ने दिए ऐसे रिएक्शन

वीडियो पर यूजर्स तरह-तरह के रिएक्शन दे रहे हैं। किसी ने इसे केदारनाथ मंदिर बताया तो किसी ने तुंगनाथ महादेव (LORD SHIV)  का मंदिर कहा। एक यूजर ने लिखा- ये तुंगनाथ मंदिर ही होगा। पंच केदार में चतुर्थ केदार। तुंगनाथ सबसे ऊंचाई पर स्थित है। मंदिर तक जाने का रास्ता बेहद शानदार है। थोड़ा ऊपर चंद्रशिला है, जहां से हिमालय की चोटियों का 270 डिग्री खूबसूरत नजारा दिखाई देता है। एक अन्य यूजर यूजर्स ने कहा- मंदिर की वास्तुकला उत्कृष्ट है। मंदिर हिमस्खलन और यहां तक कि भूकंप से भी बचा हुआ है। एक और यूजर ने लिखा- मंदिर 8 वीं शताब्दी ईस्वी के आसपास आदि शंकराचार्य के समय में बनाया गया था।