spot_img

नवरात्रि 2022 : महानवमी आज, माँ सिद्धिदात्री रूप में पूजी जाएंगी देवी दुर्गा

HomeCHHATTISGARHनवरात्रि 2022 : महानवमी आज, माँ सिद्धिदात्री रूप में पूजी जाएंगी देवी...

 

रायपुर। शारदीय नवरात्रि पूरे देश में बहुत धूमधाम और भव्यता के साथ मनाया गया। इस दौरान भक्त नौ दिनों तक देवी दुर्गा के विभिन्न स्वरूपों की पूजा अर्चना कर अपनी मनोकामना मांगते है।

आज नवरात्रि के नौवां दिन यानि महानवमी पर देवी दुर्गा के नौवें रूप मां सिद्धिदात्री को समर्पित होता है। ऐसा माना जाता है कि देवी दुर्गा ने इस दिन राक्षस महिषासुर का वध किया था, और इसलिए उन्हें महिषासुर मर्दिनी के नाम से भी जाना जाता है। इस दिन मां सिद्धिदात्री को नारियल, खीर और पंचामृत का भोग लगाएं। कन्या पूजा करते समय, भक्त देवी को पूरी, हलवा और काले चने चढ़ाते है।

माँ सिद्धिदात्री की पूजन विधि

महानवमी दुर्गा पूजा के दौरान सबसे महत्वपूर्ण दिनों में से एक है। पूजा की रस्में महास्नान और षोडशोपचार पूजा से शुरू होती हैं और कन्यापूजन के साथ संपन्न होती है। इस दिन छोटी लड़कियों को पूजा करने के लिए आमंत्रित किया जाता है और साथ ही उन्हें खाना खिलाया जाता है।

इसी तरह से अगर किसी का व्रत है तो छोटी कन्यायों को भोजन करवाकर अपना उपवास खोला जाता है। साथ ही उनका आशीर्वाद लिया जाता है।