spot_img

नवरात्रि 2022 : आज अष्टमी, महागौरी की होगा पूजा, मंदिर और पूजा पंडालों में होंगे हवन…

HomeCHHATTISGARHनवरात्रि 2022 : आज अष्टमी, महागौरी की होगा पूजा, मंदिर और पूजा...

 

रायपुर। नवरात्रि का सबसे महत्वपूर्ण दिन अष्टमी को मन जाता है। इसे महा अष्टमी भी कहा जाता है। नवरात्र के आठवें दिन मां के आठवें स्वरूप महागौरी की पूजा की जाती है। इस दिन मां दुर्गा के इस रूप की पूजा विशेष कल्याणकारी मानी जाती है।

नवरात्रि में अष्टमी और नवमी तिथि का खास महत्व होता है। इन दोनों दिन लोग कन्या पूजन भी करते है। इस दिन माता महागौरी की पूजा की जाती है।

माँ महागौरी की पूजा की विधि

अष्टमी के दिन स्नान कर साफ़ कपड़े पहनें। उसके बाद दुर्गा अष्टमी व्रत करने और मां महागौरी की पूजा करने का संकल्प लें। इसके बाद पूजा स्थान पर मां महागौरी या दुर्गा जी की मूर्ति या तस्वीर स्थापित कर दें। यदि आपने कलश स्थापना किया है, तो वहीं बैठकर पूजा करें। मां महागौरी को सफेद और पीले फूल अर्पित करना शुभ माना जाता है। नारियल का भोग लगाएं। कहा जाता है कि ऐसा करने से देवी महागौरी प्रसन्न होती हैं। नारियल का भोग लगाने से संतान संबंधी समस्या दूर होती है। अंत में मां महागौरी की आरती करें।

देवी मंदिर और पूजा पंडालों में होगा हवन

अष्टमी तिथि में आज सुबह से ही मंदिरों और पूजा पंडालों में अठवाई चढ़ाने के लिए भक्तों का ताता लगा हुआ है। वही राजधानी रायपुर के विभिन्न देवी मंदिर और पूजा पंडालों में आज हवन भी किया जाएगा। रायपुर के श्री महामाया देवी मंदिर में दोपहर 3:00 बजे से हवन के लिए पूजन आरंभ किया जाएगा। शाम 4:00 बजे से हवन शुरू किया जाएगा। वही 7:00 बजे शाम को नवमी तिथि में पूर्णाहुति दी जाएगी।