spot_img

बड़ी ख़बर : सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़, एक महिला मावोवादी की मौत

HomeCHHATTISGARHBASTARबड़ी ख़बर : सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़, एक महिला मावोवादी...

 

रायपुर। सर्चिंग के निकली पार्टी और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हुई है। इस मुठभेड़ में एक महिला नक्सली के मारे जाने की पुष्टि की गई है। जिसका शव भी बरामद कर लिया गया है। ये मुठभेड़ राजनांदगांव जिले से नज़दीक गढ़चिरौली में हुई है।

गढ़चिरौली के पुलिस अधीक्षक अंकित गोयल ने शुक्रवार को कहा कि अहेरी अनुमंडल के कापेवांचा जंगलों में सुरक्षा बलों और माओवादियों के बीच चली गोलीबारी में एक महिला माओवादी मारी गई।
एक गुप्त सूचना के बाद प्रतिबंधित भाकपा (माओवादी) के अहेरी और पर्मिली समूहों के 30-40 माओवादी इलाके में हमले की योजना बना रहे थे, सुरक्षा बलों ने देर शाम माओवादी विरोधी अभियान शुरू किया।

गोयल ने कहा, सी-60 दस्ते के क्रैक कमांडो जंगल में सर्चिंग कर रहे थे, तभी छिपे हुए नक्सलियों ने उन पर अचानक गोलियां चला दीं।

सी-60 कमांडो ने माओवादियों से फायरिंग रोकने और आत्मसमर्पण करने की अपील की, लेकिन उन्होंने ऐसा नहीं किया और फायरिंग जारी रखी। सी-60 कमांडो ने आत्मरक्षा के लिए जवाबी कार्रवाई की। हालांकि घने जंगल का फायदा उठाकर माओवादी मौके से फरार हो गए।

मुठभेड़ समाप्त होने के बाद, सुरक्षा बलों ने क्षेत्र में एक सर्च ऑपरेशन चलाया और गहरे हरे रंग की वर्दी में एक महिला माओवादी का शव मिला, जिसकी पहचान की जा रही है।

गोयल ने कहा, मौके से एक 8 मिमी राइफल, गोला-बारूद और रोजमर्रा की चीजें बरामद की हैं। आगे की जांच जारी है। बता दें इससे मारे गए माओवादियों की संख्या बढ़कर 55 हो गई, इसके अलावा 46 गिरफ्तारियां हुईं और 19 लोगों ने अक्टूबर 2020 से अब तक आत्मसमर्पण किया है।