spot_img

शाहीन बाग में अर्धसैनिक बलों की गश्त, 8 राज्यों में बड़ा एक्शन

HomeNATIONALशाहीन बाग में अर्धसैनिक बलों की गश्त, 8 राज्यों में बड़ा एक्शन

दिल्ली। राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) से मिली लीड के आधार पर मंगलवार (आज) को 8 राज्यों की पुलिस और दूसरी एजेंसियों ने एक बार फिर पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया के देशभर में फैले कई ठिकानों पर छापेमारी की है।

शुरुआती जानकारी के मुताबिक यह दूसरे राउंड की रेड बताई जा रही है। पहले राउंड में NIA ने छापेमारी की थी। जांच एजेंसियों ने अलग-अलग जगहों से पीएफआई के कई मेंबर्स को गिरफ्तार किया है। जबकि कुछ लोगों को हिरासत में लिया गया है।दिल्ली, यूपी, कर्नाटक, महाराष्ट्र, मध्यप्रदेश समेत कई राज्यों में एक साथ PFI के खिलाफ एक्शन हुआ है।शाहीनबाग में जहां अर्ध सैनिक बल गश्त कर रहे हैं। सूत्रों ने बताया कि 8 राज्यों से पीएफआई के 170 मेंबर्स को अरेस्ट और हिरासत में लिया गया है।

भैयाजी यह भी देखे: चैतुरगढ़ के जंगल में दिखा अचानकमार टाइगर रिजर्व का बाघ

दिल्ली से 30 लोगों को गिरफ्तार की

दिल्ली पुलिस ने करीब 30 लोगों को गिरफ्तार किया है। देर रात PFI के दिल्ली में अलग-अलग ठिकानों में रेड के बाद 30 लोग गिरफ्तार किए गए हैं। स्पेशल सेल के एसीपी लेवल के अधिकारी कंट्रोल रूम में थे। जबकि स्पेशल सेल के तकरीबन 100 जवान ग्राउंड पर थे।लोकल पुलिस स्पेशल सेल और स्पेशल ब्रांच की टीम रेड में शामिल थीं।
UP में पुलिस और ATS की संयुक्त कार्रवाई

लखनऊ में PFI से जुड़े करीब 10 लोग हिरासत में लिए गए हैं। बख्शी तालाब, इटौंजा के साथ-साथ लखनऊ के शहरी इलाकों से भी पीएफआई के मददगार दबोचे गए हैं। सभी से पूछताछ की जा रही । ATS टीम ने बुलन्दशहर के स्याना के मोहल्ला चौधरियान से 1 मौलवी को हिरासत में लिया है। गाजियाबाद में 8-10 लोगों को हिरासत में लिया गया है।

कर्नाटक में जांच एजेंसियों का एक्शन

कर्नाटक में पुलिस ने मंगलवार (आज) सुबह पुलिस ने पीएफआई के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की. इसमें 25 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। कर्नाटक के गृह मंत्री अरागा ज्ञानेंद्र ने बताया कि कार्रवाई के दौरान 40 से ज्यादा लोगों को उठाया गया है। यह संख्या 60 तक जा सकती है। हमारे पास उन सभी की सूची है, जिन्होंने एनआईए के छापे के दौरान मुश्लिक पैदा की थी।

मध्यप्रदेश में 21 लोग हिरासत में लिए

मध्यप्रदेश में भी PFI के खिलाफ एक्शन हुआ है। लिहाजा राजधानी भोपाल में 21 लोगों को हिरासत में लिया गया है। ये कार्रवाई NIA से मिली लीड के बाद की गई है। बीती देर रात छापा मारा गया है।

महाराष्ट्र में भी पुलिस का एक्शन

वहीं महाराष्ट्र के पुणे और मुंबई समेत कई जगहों पर छापेमारी की गई है। पुलिस ने फंडिंगके संबंध में पूछताछ के लिए पीएफआई के 6 समर्थकों को हिरासत में लिया है। ठाणे क्राइम ब्रांच ने PFI मामले में चार लोगों को हिरासत में लिया है। जिसमें से दो को मुंब्रा, एक को कल्याण और एक को भिवंडी से हिरासत में लिया है। चारों आरोपी PIF के एक्टिव मेंबर हैं।