spot_img

भड़के कलेक्टर…दो साल से एक शेड नहीं बनवा पाए…सरकार का पैसा बर्बाद कर रहे..?

HomeCHHATTISGARHBILASPURभड़के कलेक्टर...दो साल से एक शेड नहीं बनवा पाए...सरकार का पैसा बर्बाद...

जांजगीर। ग्रामीण क्षेत्रों में शासन की फ्लैगशिप योजनाओं के क्रियान्वयन की जानकारी लेने निकले कलेक्टर तारन प्रकाश सिन्हा ने आज अफरीद, सोंठी और पिपरदा और गोविंदा में गौठान का निरीक्षण किया।

भैयाजी ये भी देखें : जल जीवन मिशन के काम में लापरवाही, दो ठेकेदार हुए ब्लैक…

अफरीद में बनाये जा रहे अतिरिक्त शेड को देखकर उन्होंने नाराजगी जताते हुए कहा कि पहले से शेड होने के बाद भी नए की जरूरत क्या है ?

यहाँ एक शेड्युक्त भवन को विगत 2 साल से बनते देख सख्त नाराजगी जताई और कहा कि दिन भर आप लोग क्या करते हैं ? एक छोटा सा शेड नहीं बनवा पा रहे हैं। दो साल में कई घर बन जाते हैं। उन्होंने कहा कि इस तरह शासन का पैसा बर्बाद क्यों कर रहे हो ? यहां न तो ठीक से मुर्गी पालन हुआ, न मशरूम उत्पादन हुआ। सरकार इतनी सुविधाएं दे रही है। पैसे का सदुपयोग करना सीखिए और यहां के लोगों को आगे बढ़ाइए।

कलेक्टर ने आरईएस एवं ग्राम सचिव को तीन माह के भीतर निर्माण पूरा करने अन्यथा कार्यवाही के लिए तैयार रहने की बात कहते हुए स्व-सहायता समूह के सदस्यों को आजीविका गतिविधियों को बढ़ाने कहा। कलेक्टर सिन्हा ने बम्हनीडीह ब्लॉक के अफरीद में गौठान का अवलोकन किया। यहा गौठान समिति के अध्यक्ष पारसनाथ और स्व-सहायता समूह की महिलाओं से चर्चा करते हुए उन्होंने मवेशियों की संख्या को बढ़ाने और गोबर खरीदी करने के निर्देश दिए।

कलेक्टर ने मुर्गी पालन करने वाली महिलाओं से चर्चा की तो उन्होंने बताया कि दर्जनों मुर्गियां बीमारी से मर गई। जिससे उन्हें अभी आमदनी नहीं हो पाई। कलेक्टर ने पशुधन विकास के अधिकरियों को अच्छी नस्ल की मुर्गियां देने और समय-समय पर यहां बीमारियों के जांच करने के निर्देश दिए।

उन्होंने यहां बिगड़े सोलर को बनवाने, मुर्गी शेड में जाली लगाने के निर्देश देते हुए गांव की सरपंच चिंताबाई को भी गौठान को व्यवस्थित कर विकसित करने और आमदनी बढ़ाने की दिशा में कार्य करने कहा। कलेक्टर ने ग्राम गोविंदा और पिपरदा में भी गौठान को विकसित करने, वर्किंग और मवेशियों के क्षेत्र का अलग रखने, समूह की महिलाओं को आयमूलक गतिविधियों के माध्यम से आत्मनिर्भर बनने के लिए प्रेरित किया।

किसान की प्लानिंग देख कर खुश हुए

ग्राम सोंठी में कलेक्टर सिन्हा किसान रमेश श्रीवास के खेत पहुंचे। धान के बदले अन्य फसल लेने और अपनी आमदनी बढ़ाने की दिशा में आगे बढ़ रहे किसान रमेश श्रीवास की गतिविधियों को देखकर कलेक्टर ने उनकी प्रशंसा की।

भैयाजी ये भी देखें : बड़ी ख़बर : स्कूलों में त्रैमासिक परीक्षा, 26 सितंबर से होगी…

किसान के केला बाड़ी और बनाए गए तालाब में मछली उत्पादन को देख कलेक्टर ने कहा कि आपकी सोच और दूरदर्शिता से आपकों आने वाले दिनों में आमदनी होगी। किसान रमेश ने कहा कि मत्स्य विभाग से तालाब व मछली उत्पादन तथा उद्यानिकी विभाग से केला बाड़ी के लिए राशि भी मिली है।