spot_img

नासा को लाल ग्रह के पत्थर में मिले कार्बनिक पदार्थ

HomeINTERNATIONALनासा को लाल ग्रह के पत्थर में मिले कार्बनिक पदार्थ

वॉशिंगटन। नासा (NASA) के पर्सीवरेंस रोवर की ओर से मंगल के जेजेरो क्रेटर से हाल ही लिए गए पत्थर के सैंपल में कार्बनिक पदार्थ मिले हैं। नासा के वैज्ञानिकों का कहना है कि यह खोज किसी खजाने से कम नहीं है। वैज्ञानिक मान रहे कि कभी झील रहा जेजेरो क्रेटर 3.5 अरब साल पूर्व जीवन के वातावरण के अनुकूल था। कैलिफोर्निया के पासाडेना में इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी के पर्सीवरेंस प्रोजेक्ट के वैज्ञानिक केन फार्ले ने कहा, जिन चट्टानों की हम डेल्टा पर जांच कर रहे हैं, अब तक के मिशन में उनमें कार्बनिक पदार्थ सबसे ज्यादा मिले हैं।

भैयाजी ये भी देखें : नंदीग्राम में CM को झटका, 12 में से 11 सीट जीती BJP

मंगल ग्रह पर पर्सीवरेंस रोवर का मिशन 18 महीने पहले शुरू हुआ था। यह चट्टान (NASA) के नमूने खोज रहा है, जिनमें जीवन से जुड़े सबूत हो सकते हैं। अब तक रोवर ने 12 पत्थरों के नमूने लिए हैं। इन नमूनों को पृथ्वी पर लाया लाएगा। रोवर को क्रेटर के फ्लोर की जांच में ज्वालामुखी के प्रमाण मिले हैं। इसके अलावा तलछट में कई परत वाली चट्टान मिली हैं। वैज्ञानिक केन फार्ले का कहना है, डेल्टा में तलछटी चट्टानों के साथ ज्वालामुखी पत्थर भी हैं। ये मैग्मा के क्रिस्टल बनने के कारण बने हैं। ये तलछट पर पाए गए। पत्थर भूगर्भ इतिहास की समृद्ध समझ देते हैं। हमें मंगल पर एक बलुआ पत्थर मिला, जिसमें ठोस पत्थर और ग्रेन थे।

रोवर के सैंपल के पत्थरों (NASA) में से एक का नाम वाइल्डकैट रिज रखा गया है। इस पत्थर का निर्माण खारे पानी वाली झील में तब हुआ, जब अरबों साल पहले मिट्टी और रेत जम गई। पासाडेना में नासा की जेट प्रोपल्शन लेबोरेटरी की वैज्ञानिक सुनंदा शर्मा ने कहा कि विश्लेषण से पता चला है कि कार्बनिक खनिज कार्बन और हाइड्रोजन के स्थिर अणु हैं। ये सल्फेट से जुड़े होते हैं।