spot_img

राष्ट्रपति सेवा पदक : बिलासपुर IG समेत 10 पुलिस अधिकारी होंगे सम्मानित

HomeCHHATTISGARHराष्ट्रपति सेवा पदक : बिलासपुर IG समेत 10 पुलिस अधिकारी होंगे सम्मानित

रायपुर। स्वतंत्रता दिवस पर राष्ट्रपति सेवा पदक से इस बार सूबे के 10 पुलिस अधिकारी सम्मानित होंगे। केंद्रीय गृह मंत्रालय के द्वारा इन अधिकारियों का चयन बेहतर सेवा और कुशल कार्य के लिए किया गया है। स्वतंत्रता दिवस के राजधानी रायपुर में आयोजित मुख्य समाहरोह में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल इन सभी दस पुलिसकर्मियों को सराहनीय सेवा पदक से सम्मानित करेंगे।

भैयाजी ये भी देखें : देश भक्ति गीतों से सजेगी 15 अगस्त की शाम, तेलीबांधा में…

इस वर्ष के गणतंत्र दिवस के अवसर पर जनवरी माह में इनके नामों की घोषणा की गई थी। जिन दस पुलिस अधिकारियों को ये मेडल मिलने वाला है, उनमें बिलासपुर रेज़ के आईजी रतनलाल डांगी को भी राष्ट्रपति सेवा पदक से सम्मानित किया जाएगा।

डांगी के आलावा विवेक शुक्ला, सेनानी 11वीं वाहिनी, छसबल, जांजगीर-चांपा, रामाधर मारकण्डे, प्लाटून कमाण्डर, 2री ‍वाहिनी, छसबल, सकरी, बिलासपुर, रामबदन यादव, प्लाटून कमाण्डर, 12वीं वाहिनी छसबल, रामानुजगंज बलरामपुर, उजियाला प्रसाद सिंह, सहायक प्लाटून कमाण्डर,

6वीं वाहिनी, छसबल, रायगढ़, राज कुमार द्विवेदी, प्रधान आरक्षक,विशेष शाखा दुर्ग, कान्हू राठिया, प्रधान आरक्षक, 6वीं वाहिनी, छसबल, रायगढ़, सुकलधर नाग, प्रधान आरक्षक, 8वीं वाहिनी, छसबल, राजनांदगांव, राजेश कुमार, उप निरीक्षक, टेक्नीकल ब्रांच, दंतेवाड़ा और सुशेन कुमार पॉल, उप निरीक्षक, थाना बोधघाट, जगदलपुर शामिल है।

ऐसे मिलता है राष्ट्रपति का सेवा पदक

18 वर्ष की सेवा पूरी करने पर पुलिस अधिकारियों के ओवर ऑल सेवा काल का आकलन पुलिस मुख्यालय द्वारा किया जाता है। जिसमें सेवा के दौरान क्राइम डिटेक्शन, नक्सल ऑपरेशन, कम्युनिटी पुलिसिंग, लॉ एंड ऑर्डर, वीआईपी ड्यूटी,मामलों की पेंडेंसी खत्म करने आदि क्षेत्रों में किये गए कार्यों की समीक्षा होती हैं।

भैयाजी ये भी देखें : चारामा में सीएम बघेल ने भगवान बिरसा मुंडा की मूर्ति का…

समीक्षा के आधार पर पुलिस मुख्यालय प्रस्ताव बना कर राज्य शासन को भेजता है। जिसे राज्य सरकार अपने स्तर पर कार्यों का अवलोकन कर समीक्षा करती है। फिर राज्य सरकार द्वारा प्रपोजल केंद्रीय गृहमंत्रालय को भेजा जाता है। केंद्रीय गृह मंत्रालय स्क्रूटनी कर नामों को फाइनल करती है।जिसके बाद राष्ट्रपति सराहनीय सेवा पदक के लिए नाम फाइनल होता है।