spot_img

सराहां में होगा राज्य स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह का आयोजन

HomeNATIONALसराहां में होगा राज्य स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह का आयोजन

शिमला। हिमाचल प्रदेश में स्वतंत्रता दिवस (Independence day) के अवसर पर राज्य स्तरीय समारोह का आयोजन सिरमौर जिले के सराहां में किया जाएगा। इस संबंध में जन संपर्क विभाग ने नोट जारी किया है।

विभाग द्बारा जारी नोट के अनुसार, मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर झंडा फहराएंगे। कार्यक्रम में ऊर्ज़ा मंत्री सुखराम चौधरी भी मौजूद रहेंगे। हिमाचल प्रदेश विधानसभा के अध्यक्ष विपिन सिंह परमार कांगड़ा जिले के धर्मशाला में जिला स्तरीय स्वतंत्रता दिवस कार्यक्रम का नेतृत्व करेंगे।

भैयाजी यह भी देखे: सड़क हादसा: कार, ऑटो और बाइक के बीच टक्कर में 6 लोगों की गई जान

उसमें कहा गया है कि जल शक्ति मंत्री महेन्द्र सिंह ठाकुर (Independence day) मंडी जिले के भानग्रोटू में, शहरी विकास मंत्री सुरेश भारद्बाज शिमला में, सामाजिक न्याय और सशक्तिकरण मंत्री सरवीन चौधरी किन्नौर जिले के रेकांग-प्ये में और तकनीकी शिक्षा मंत्री राम लाल मरकांदा लाहौल-स्पीती जिले के केलांग में स्वतंत्रता दिवस कार्यक्रम का नेतृत्व करेंगे। ऐसे ही अन्य जिलों में भी स्वतंत्रता दिवस पर आयोजित कार्यक्रमों का नेतृत्व विभिन्न मंत्रियों और अन्य वरिष्ठ पदाधिकारियों द्बारा किया जाएगा।