spot_img

बड़ी ख़बर : कार से आगे निकल गई बाईक, हुआ विवाद…चली गोली…गिरफ़्तार

HomeCHHATTISGARHबड़ी ख़बर : कार से आगे निकल गई बाईक, हुआ विवाद...चली गोली...गिरफ़्तार

रायपुर। रायपुर के अभनपुर थाना क्षेत्र में गाडी ओवरटेक करने को लेकर हुए विवाद में गोली चल गई। ये घटना से अभनपुर के मानिकचौरी गांव में हुई है। ओवरटेक करने के विवाद पर आरोपी विक्रमादित्य सिंहदेव ने युवक निखिल साहू की जांघ पर गोली चला दी।

भैयाजी ये भी देखें : घर बैठे 12 लाख लोगों को मिला रजिस्ट्रेशन सर्टिफिकेट और ड्राइविंग…

इधर घटना का बाद घायल युवक को इलाज के लिए अस्पताल लाया गया। वहीं पुलिस ने आरोपी विक्रमादित्य सिंहदेव को गिरफ्तार कर, मामलें में जाँच पड़ताल शुरू कर दी है। जानकारी के मुताबिक उड़ीसा निवासी विक्रमादित्य सिंहदेव थार गाड़ी में अपने परिजनों के साथ उड़ीसा से रायपुर आ रहा था।

भैयाजी ये भी देखें : रिकार्ड आठवीं मर्तबा मुख्यमंत्री बने नीतीश, तेजस्वी बने उप मुख्यमंत्री…

इसी दौरान कार चालक और बाइक सवारों के बीच कट मारने को लेकर विवाद हो गया। दोनों के बीच विवाद इतना बढ़ गया कि कार सवार युवक ने बाइक सवार को गोली मार दी। कार मालिक पिस्टल समेत पुलिस की गिरफ्त में है।