spot_img

बदलने लगी पसंद, एक साल में 3 गुना बढ़े इलेक्ट्रिक वाहन

HomeNATIONALबदलने लगी पसंद, एक साल में 3 गुना बढ़े इलेक्ट्रिक वाहन

दिल्ली। देश के लिए लोगों की गाड़िय़ों को लेकर पसंद तेजी से बदल रही है। लोग अब इलेक्ट्रिक वाहनों (ELECTRONIC VAHAN) को पसंद कर रहे हैं। यहीं कारण है कि इनकी मांग तेजी से बढ़ती जा रही है।

सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय के अनुसार देश में अब तक कुल 13,92,265 इलेक्ट्रिक वाहन बेचे गए हैं। वित्त वर्ष 2020-21 की तुलना में 2021-22 में इलेक्ट्रिक वाहनों की बिक्री तीन गुना बढ़ी है। हालांकि सबसे रोचक तथ्य यह है कि जिन इलेक्ट्रिक वाहनों में तिपहिया वाहनों की मांग सबसे ज्यादा है।

भैयाजी यह भी देखे: उपराष्ट्रपति चुनाव में भी ध्वस्त हुई विपक्षी एकता

राज्यसभा में भारी उद्योग मंत्री कृष्णपाल गुर्जर के मुताबिक भारत सरकार (ELECTRONIC VAHAN)  की ओर से इलेक्ट्रिक वाहनों पर दी जा रही सब्सिडी के लोगों के बीच ईवी की मांग बढ़ी है। वहीं पेट्रोल व डीजल के दामों में बढ़ोतरी और पर्यावरण को लेकर जागरूकता के कारण भी कई लोग इलेक्ट्रिक वाहनों की खरीदारी पर जोर दे रहे हैं।

कुल कितने ईवी की बिक्री हुई

मंत्रालय की रिपोर्ट के मुताबिक 3 अगस्त तक भारत में कुल 13,92,265 इलेक्ट्रिक वाहन (ELECTRONIC VAHAN)  बिके हैं। इनमें 7,93,370 तीन पहिया ई-वाहन, 5,44,643 दोपहिया वाहन और 54,252 चार पहिया वाहन हैं। सरकार ईंवी की बिक्री को प्रोत्साहित कर रही है। इलेक्ट्रिक वाहनों पर जीएसटी 12 फीसदी से घटाकर 5 फीसदी किया है। इनके चार्जर या चार्जिंग स्टेशनों पर जीएसटी को 18 फीसदी से घटाकर 5 फीसदी किया गया है।