spot_img

कलेक्टर ने देखा शास्त्री बाजार कॉम्प्लेक्स और तालाबों का काम, दिए निर्देश…

HomeCHHATTISGARHकलेक्टर ने देखा शास्त्री बाजार कॉम्प्लेक्स और तालाबों का काम, दिए निर्देश...

रायपुर। रायपुर कलेक्टर डॉ सर्वेश्वर नरेंद्र भुरे ने शास्त्री मार्केट में 17 करोड से अधिक की लागत से बनाए जा रहे व्यवसायिक कांप्लेक्स का अवलोकन किया। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि निर्माण कार्य पूर्ण गुणवत्ता से होना चाहिए, साथ ही समय सीमा का भी ध्यान रखा जाए।

भैयाजी ये भी देखे : कलेक्टर की दो टूक…मैं कोई बहाना नहीं सुनना चाहता, सड़कों के…

स्मार्ट सिटी के अधिकारियों ने बताया कि व्यवसायिक कांप्लेक्स कुल 4 मंजिल का होगा। प्रत्येक मंजिल में 21 दुकानें होंगी तथा बेसमेंट में पार्किंग की व्यवस्था की जाएगी। संपूर्ण निर्माण कार्य जून 2023 तक पूरी होने की संभावना है।

इसके साथ ही कलेक्टर भुरे ने तेलीबांधा के डबरी तालाब ,मठ पुरेना के हल्का तालाब और भाटागांव के आरछी तालाब में किए जा रहे निर्माण कार्य भी देखा। तालाबों के सौंदर्यीकरण एवं आम नागरिकों के तालाबों के सदुपयोग के लिए पाथ वे निर्माण, घाट निर्माण ,बाउंड्री वाल इलेक्ट्रिक पोल एवं लैंडस्केप आदि का कार्य किया जा रहा है।

भैयाजी ये भी देखे : Breaking : राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री से मिले CM भूपेश, विभिन्न मुद्दों…

गौरतलब है कि आरछी तालाब में 3 करोड़ 46 लाख, हल्का तालाब में 2 करोड़ 46 लाख तथा डबरी तालाब में एक करोड़ 97 लाख की लागत से निर्माण कार्य हो रहे हैं। कलेक्टर ने उपस्थित अधिकारियों को समय सीमा में गुणवत्तापूर्ण कार्य समय सीमा में पूर्ण करने के निर्देश दिए।