spot_img

BREAKING: प्रदेश में बोर्ड परीक्षा देना अब 40 प्रतिशत महंगा

HomeCHHATTISGARHBREAKING: प्रदेश में बोर्ड परीक्षा देना अब 40 प्रतिशत महंगा

रायपुर। प्रदेश में बोर्ड परीक्षा देने पर छात्रों और पालकों की जेब ढीली होगी। छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल (MASIM) के अधिकारियों ने परीक्षा मद के शुल्क में बढ़ोत्तरी की है।

माशिमं के अधिकारियों ने यह निर्णय मंडल की कार्यपालिका एवं वित्त समिति की संयुक्त बैठक के निर्णय के बाद लिया है। इस निर्णय के बाद बोर्ड परीक्षार्थियों को परीक्षा शुल्क में 80 रुपए, अंकसूची शुल्क में 30 रुपए, स्वाध्यायी में 390 रुपए, अनुमति शुल्क में 440 रुपए, पूरक परीक्षा में 80 रुपए, नामांकन शुल्क में 40 रुपए अतिरिक्त देना होगा। बढ़ोत्तरी शुल्क में माशिमं के अधिकारियों ने पिछले सत्र की अपेक्षा लगभग 40 प्रतिशत राशि की बढ़ोत्तरी की है।

महंगाई से जोड़ रहे शुल्क

माशिमं (MASIM)के अधिकारियों ने शुल्क बढ़ोतरी का बडा कारण महंगाई को बताया है। माशिमं के अधिकारियों का कहना है, कि उत्तर पुस्तिका महंगी होने से मंडल के खर्चे बढ़े है। उत्तर पुस्तिका जांचने वालों का शुल्क भी बढ़ाया जाएगा। इन सबको देखते हुए परीक्षा मद के शुल्क में बढ़ोत्तरी की गई है। बढ़ोत्तरी करने से पहले कार्यपालिका और वित्त समिति की अनुशंसा ली गई है। इसकी बैठक 6 माह पूर्व हुई थी। बैठक के बाद इसे सत्र 2022-23 से लागू करने का निर्णय लिया गया था।