spot_img

तिरंगे पर संग्राम : मरकाम ने RSS दफ़्तर भेजा तिरंगा, रमन का पलटवार

HomeCHHATTISGARHतिरंगे पर संग्राम : मरकाम ने RSS दफ़्तर भेजा तिरंगा, रमन का...

रायपुर। हर घर तिरंगा अभियान में कांग्रेस और भाजपा के बीच सियासी संग्राम बढ़ते ही जा रहा है। एक तरफ भाजपा जहाँ घर घर में तरंगे को लेकर जोरशोर से जुटी हुई है, वहीं कांग्रेस इस मामलें में लगातार हमलावर रुख अपनाए हुए है।

भैयाजी ये भी देखे : Video : कांग्रेस का प्रदर्शन, सीएम बोले-लोगों की जेब से पैसा…

इस सियासी संग्राम के बीच प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम ने आज संघ प्रमुख मोहन भागवत को खादी निर्मित तिरंगा झंडा कुरियर के माध्यम से भेजा है।

मरकाम ने कहा कि “एक ओर देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को ने 2 अगस्त से 15 अगस्त तक देशवासियों को अपने सोशल मीडिया एकांउट की डीपी में तिरंगा लगाने का अनुरोध किया है, 15 अगस्त को अपने घरों में तिरंगा फहराने का भी अनुरोध किया है।

वहीं दूसरी तरफ राष्ट्रीय स्वंय सेवक संघ के अधिकृत ट्विटर एकांउट, संघ प्रमुख मोहन भागवत सहित संघ के प्रमुख पदाधिकारियों ने प्रधानमंत्री मोदी के अनुरोध को अस्वीकार कर दिया है। उन्होंने अपने सोशल मीडिया मीडिया के डीपी में तिरंगा झंडा नहीं लगाया है।”

मरकाम ने आगे कहा कि “हमारी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से दरख्वास्त है कि वे अपने पितृ संगठन राष्ट्रीय स्वंय सेवक संघ के मुख्यालय में तिरंगा फहरवाने के लिए संघ प्रमुख मोहन भागवत से अनुरोध करें। इसी संघ मुख्यालय में विगत 52 वर्षों से अधिक समय तक तिरंगा झंडा नहीं फहराया गया है।”

संघ कार्यालय में भी फहरेगा तिरंगा-डॉ रमन

इधर कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम के बयान पर पूर्व मुख्यमंत्री डाॅ. रमन सिंह ने तीखा पलटवार किया है। डॉ. रमन ने कहा कि “झंडा भारत की शान है, आजादी का प्रतीक है, झंडे को लेकर किसी भी तरीके का बयान नहीं देना चाहिए। हम सभी को जाति, पंथ, समाज से हटकर सभी को ध्वजारोहण में हिस्सा लेना चाहिए।”

भैयाजी ये भी देखे : कमर्शियल गाड़ी मालिकों को राहत, सरकार ला रही वन टाइम सेटलमेंट…

उन्होंने आगे कहा कि वंदे मातरम सभी को बोला जाना चाहिए, छोटी मानसिकता लेकर काम नहीं किया जाना चाहिए। हम सभी आजादी के 75वें वर्ष पर अमृत महोत्सव मना रहे है, इसमें तेरा मेरा कुछ नहीं होना चाहिए। किसी एक दल का काम न होकर सभी दलों का काम है और रही बात आरएसएस की तो जहां राष्ट्रीय कार्यालय है वहां पर झंडे फहराए जाएंगे।