spot_img

महंगाई पर कांग्रेस का देश भर में प्रदर्शन: थोड़ी देर में पीएम आवास का घेराव करेंगे

HomeNATIONALमहंगाई पर कांग्रेस का देश भर में प्रदर्शन: थोड़ी देर में पीएम...

दिल्ली। कांग्रेस महंगाई, जीएसटी, और केंद्र सरकार की नीतियों के खिलाफ शुक्रवार को सड़क से संसद तक प्रदर्शन (PRADARSHAN) कर रही है। कुछ देर में राहुल-प्रियंका पीएम आवास का घेराव करेंगे। प्रियंका भी कांग्रेस मुख्यालय पहुंच गई हैं। उधर, प्रदर्शन को देखते हुए अकबर रोड पर भारी सुरक्षा व्यवस्था की गई है।

पुलिस ने तीन लेयर में जवानों को तैनात किया है। किसी भी कार्यकर्ता अंदर नहीं जाने दिया जा रहा है। इस बीच, केंद्र के खिलाफ विरोध जताने के लिए सोनिया, राहुल समेत कांग्रेस के सभी सांसद सदन में काले कपड़े पहनकर पहुंचे। इससे पहले, सुबह राहुल गांधी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की। उन्होंने कहा, ‘क्या आप तानाशाही का मजा ले रहे हैं, यहां रोज लोकतंत्र की हत्या हो रही है। इस सरकार ने 8 साल में लोकतंत्र को बर्बाद कर दिया।’ दरअसल, कांग्रेस आज देशभर में केंद्र सरकार के खिलाफ प्रदर्शन कर रही है। मीडिया से बात करने के दौरान वह अपने बाजू पर काली पट्टी बांधे थे।

भैयाजी यह भी देखे: बिहार में ट्रेन रास्ता भूली, 2 अफसर निलंबित

गहलोत बोले- देश में ED, इनकम टैक्स, CBI का आतंक

राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा कि राहुलजी ने जो (PRADARSHAN)  कहा आप समझ लें कि देश में क्या हालात हैं। किसी ने नहीं सोचा होगा कि देश में लोगों को लोकतंत्र समाप्त होते देखना होगा। देश में महंगाई बढ़ रही है, संविधान को खत्म किया जा रहा है, लेकिन कोई सुनने वाला नहीं है। देश में ED, इनकम टैक्स, CBI का आतंक है।

देशभर से आए कार्यकर्ता, बारिश से परेशान हुए

महंगाई का विरोध करने के लिए देशभर से कांग्रेस कार्यकर्ता दिल्ली पहुंचे थे। पार्टी मुख्यालय में ठहरने की व्यवस्था की गई थी, लेकिन बारिश की वजह से सभी व्यवस्थाएं अस्तव्यस्त हो गईं। कार्यकर्ता रातभर खुले में सोए।

अकबर रोड पर बड़ी संख्या में पुलिस फोर्स तैनात

अकबर रोड स्थित कांग्रेस मुख्यालय के बाहर 300 मीटर (PRADARSHAN)  की दूरी के आसपास बड़ी संख्या में पुलिस और अर्ध सैनिक बल की तैनाती की गई है। किसी भी कार्यकर्ता को शुक्रवार को अंदर नहीं जाने दिया जा रहा।