spot_img

नगर पालिका में भाजपा को मिली हार, कांग्रेस की राशि महिलांग बनी अध्यक्ष

HomeCHHATTISGARHनगर पालिका में भाजपा को मिली हार, कांग्रेस की राशि महिलांग बनी...

महासमुंद। नगर पालिका महासमुंद में अध्यक्ष पद के लिए आज हुए मतदान में कांग्रेस ने जीत दर्ज़ की है। यहाँ कांग्रेस की तरफ से अध्यक्ष पद के प्रत्याशी बनाई गई राशि महिलांग ने शानदार जीत दर्ज़ की है। महिलांग ने कुल 19 वोट पाकर अध्यक्ष पद पर कब्ज़ा किया है।

भैयाजी ये भी देखे : दो IAS के बदले प्रभार, चुरेंद्र बने संयुक्त सचिव, अलंग को…

दरअसल कांग्रेस ने नगर पालिका महासमुंद में भाजपा के अध्यक्ष के खिलाफ एक अविश्वास प्रस्ताव लाया था। अविश्वास प्रस्ताव पारित होने के बाद आज अध्यक्ष पद के लिए मतदान किया गया। नगर पालिका अध्यक्ष के लिए कांग्रेस ने राशि महिलांग और भाजपा ने प्रकाश चंद्राकार को प्रत्याशी बनाया था।

भैयाजी ये भी देखे : Breaking : कलयुगी बेटे ने की बाप की हत्या, टंगिये से…

इन दोनों में से किसी एक को अध्यक्ष चुनने के लिए आज सुबह 11 बजे से मतदान शुरू हुआ। जिसके तत्काल बाद ही मतगणना की गई। मतगणना में कांग्रेस की राशि महिलांग को 19 मत और भाजपा के पूर्व नगर पालिक अध्यक्ष प्रकाश चंद्राकार को 11 मत मिले। जिसके बाद महिलांग को नगर पालिका अध्यक्ष निर्वाचित होने का निर्वाचन अधिकारी ने प्रमाणपत्र दिया।