spot_img

कोरोना अपडेट: पिछले 24 घंटे में 16 हजार से ज्यादा केस मिले, 41 की मौत

HomeNATIONALकोरोना अपडेट: पिछले 24 घंटे में 16 हजार से ज्यादा केस मिले,...

दिल्ली। देश में बीते 24 घंटे में 16,866 नए केस (CORONA) आए और 17,477 मरीज ठीक हुए। इस दौरान 41 मरीजों की मौत हो गई। इन नए मामलों के साथ ही कोरोना के एक्टिव मामलों की संख्या बढ़कर 146,213 पहुंच गई। इससे पहले शनिवार को देश में 19,100 नए केस मिले थे, जबकि 35 लोगों की मौत हो गई थी।

भैयाजी यह भी देखे: बच्ची को ​​​​​​​डांटने पर महिला टीचर को निर्वस्त्र किया

इन राज्यों में 1,000 से ज्यादा मामले रिकॉर्ड

तमिलनाडु, कर्नाटक, पश्चिम बंगाल, ओडिशा में पिछले 24 घंटे में नए केस एक हजार से ज्यादा रिकॉर्ड किए गए हैं। महाराष्ट्र में पिछले पांच दिन से लगातार 2,000 से ज्यादा मामले दर्ज हो रहे हैं। रविवार को महाराष्ट्र में 2,015 नए केस मिले, जबकि 6 संक्रमितों की मौत हो गई। वहीं, राजधानी दिल्ली में लगातार तीसरे दिन कोरोना के 700 से ज्यादा नए केस मिले। बीते 24 घंटे में दिल्ली में कोरोना के 729 नए केस दर्ज हुए हैं।

5 राज्यों में पॉजिटिविटी रेट 13 प्रतिशत के पार

देश के 5 राज्यों में पॉजिटिविटी (CORONA) रेट 13 फीसदी से ज्यादा है। इनमें सिक्किम, मणिपुर, हिमाचल प्रदेश, नागालैंड और मेघालय शामिल हैं। मणिपुर में पॉजिटिविटी रेट 13.89%, हिमाचल में 14.67%, सिक्किम में 16.51%, मेघालय में 21.2% और नागालैंड में 21.28% रिकॉर्ड की गई। देश में अब तक कोरोना से 5 लाख से ज्यादा मौतें देश में कोरोना के अब तक 43,217,547 मामले मिल चुके हैं, जबकि 528,638 लोगों की मौत इस बीमारी से हो चुकी है।

मंकीपॉक्स के मामलों की संख्या बढ़ी

कोरोना (CORONA) के बाद अब मंकीपॉक्स ने लोगों की चिंता बढ़ा दी है। देश में अब तक मंकीपॉक्स के चार मामले सामने आ चुके हैं। इनमें तीन मामले अकेले केरल राज्य और एक मामला दिल्ली से मिला है। फिलहाल, सभी मरीजों में अस्पताल में भर्ती किया गया है और इन मरीजों के संपर्क में आने वाले सभी लोगों की निगरानी की जा रही है।