spot_img

राष्‍ट्रपति चुनाव: PM मोदी, शाह और योगी ने वोट डाला

HomeNATIONALराष्‍ट्रपति चुनाव: PM मोदी, शाह और योगी ने वोट डाला

दिल्ली। 15वें राष्ट्रपति के चुनाव (RASTRAPATI CHUNAV) के लिए वोटिंग शुरू हो गई है। वोटिंग सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक होगी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अमित शाह ने संसद भवन परिसर और योगी आदित्यनाथ ने लखनऊ विधानसभा में वोट डाला है। एनडीए की ओर से द्रौपदी मुर्मू और विपक्ष की ओर से यशवंत सिन्हा उम्मीदवार हैं। चुनाव में 4800 से ज्यादा सांसद, विधायक वोट डालेंगे। 21 जुलाई को मतों की गिनती होगी, जबकि नए राष्ट्रपति 25 जुलाई को शपथ लेंगे।

बंगाल में भाजपा और यूपी में सपा को क्रॉस वोटिंग का डर

बंगाल में भाजपा ने क्रॉस वोटिंग रोकने के लिए पहले विधायकों को कोलकाता (RASTRAPATI CHUNAV)  में एक होटल में रखा, फिर सभी को विधानसभा लाकर वोटिंग करा रही है। पार्टी ने शुभेंदु अधिकारी, मनोज तिग्गा और स्वपन मजूमदार को क्रॉस वोटिंग रोकने की जिम्मेदारी सौंपी है। इधर, यूपी में समाजवादी पार्टी के विधायक भी क्रॉस वोटिंग कर सकते हैं।

भैयाजी ये भी देखे : प्राइमरी के शिक्षकों को सिखाई जाएगी स्थानीय भाषा, ट्रेनिंग के लिए बनेगा ग्रुप

इसलिए मुर्मू की जीत तय मानी जा रही

भाजपा ने 21 जून को मुर्मू को उम्मीदवार बनाया था, तब एनडीए के खाते में 5,63,825 यानी 52% वोट थे। 24 विपक्षी दलों के साथ होने पर सिन्हा के साथ 4,80,748 यानी 44% वोट माने जा रहे थे। बीते 27 दिन में कई गैर एनडीए दल समर्थन में आने से मुर्मू को निर्णायक बढ़त मिल गई। सभी 10,86,431 वोट पड़ते हैं तो 6.67 लाख (61%) से अधिक वोट मुर्मू को मिलेंगे। सिन्हा के वोट घटकर 4.19 लाख रह गए। जीत के लिए 5,40,065 वोट चाहिए।

21 को काउंटिंग, 25 को शपथ ग्रहण

वोटिंग के बाद सभी राज्यों से मत पेटियां (RASTRAPATI CHUNAV)  दिल्ली लाई जाएंगी और 21 जुलाई को वोटों की गिनती के बाद देश के नए राष्ट्रपति की घोषणा कर दी जाएगी। राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद का कार्यकाल 24 जुलाई की मध्य रात्रि को खत्म हो रहा है। 25 जुलाई को नए राष्ट्रपति का शपथ ग्रहण होगा।