spot_img

द्रोपदी मुर्मू का रायपुर दौरा 15 जुलाई को, इनके साथ करेंगी बैठक

HomeCHHATTISGARHद्रोपदी मुर्मू का रायपुर दौरा 15 जुलाई को, इनके साथ करेंगी बैठक

रायपुर। NDA की राष्ट्रपति पद प्रत्याशी द्रौपदी मुर्मू (DRAUPADI MURM) रायपुर आने वाली हैं। 15 जुलाई को उनका रायपुर में कार्यक्रम तय है। मुर्मू का यह पहला छत्तीसगढ़ दौरा है। इसे लेकर भारतीय जनता पार्टी तैयारियों में लगी हैं। पार्टी के प्रदेश कार्यालय में इसे लेकर एक बैठक भी बुलाई गई। इस बैठक में पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष विष्णु देव साय, पूर्व CM डॉ रमन सिंह, और नेता प्रतिपक्ष धरम लाल कौशिक समेत तमाम नेता मौजूद थे।

भैयाजी ये भी देखे : चार दिन घर से बाहर रही पत्नी की पीट पीटकर की हत्या

कौशिक ने मीडिया को बताया कि बैठक में द्रौपदी मुर्मू के स्वागत, सम्मान बैठक को लेकर चर्चा की गई। एनडीए और उसके सहयोगी दलों ने आदिवासी महिला को प्रत्याशी बनाया है। आजादी (DRAUPADI MURM)  के बाद पहली बार ऐसा हुआ है जब आदिवासी समाज से कोई राष्ट्रपति पद का उम्मीदवार है। छत्तीसगढ़ तो आबादी के लिहाज से 32 प्रतिशत आदिवासी प्रदेश है। यहां मुर्मू जी को जन समर्थन मिल रहा है।

BJP बोली-अंतरात्मा की आवाज सुनकर वोट करें

कौशिक ने इशारे-इशारे में कांग्रेसियों से कह दिया कि दलगत राजनीति से ऊपर उठकर सोचना चाहिए। राष्ट्रपति किसी पार्टी का नहीं होता है। ये तो एक संवैधानिक पद है। अंतरात्मा की आवाज सुनकर वोट देना चाहिए। कौशिक ने बताया कि द्रौपदी विधायक, सांसदों की बैठक लेंगी, इसी की रूप रेखा तय हुई है।

छत्तीसगढ़ के बाद मध्य प्रदेश का दौरा

द्रौपदी मुर्मू (DRAUPADI MURMU) 15 जुलाई की सुबह 11 बजे छत्‍तीसगढ़ के सांसदों और विधायकों के साथ बैठक करेंगी। इस दौरान वे अपने लिए वोट की अपील करेंगी। मुर्मू छत्तीसगढ़ के बाद मध्य प्रदेश जाएंगी। राष्ट्रपति पद के लिए 18 जुलाई को मतदान प्रस्तावित है। इससे पहले इस पद के दोनों उम्मीदवार मुर्मू व यशवंत सिन्हा सभी राज्यों का दौरा कर वोट की अपील कर रहे हैं। विपक्षी पार्टियों की तरफ से उम्मीदवार सिन्हा पिछले स्पताह रायपुर आए थे।