spot_img

बड़ी ख़बर : अब महाराष्ट्र में एक”नाथ” सरकार…फडणवीस डिप्टी सीएम बने

HomeNATIONALबड़ी ख़बर : अब महाराष्ट्र में एक"नाथ" सरकार...फडणवीस डिप्टी सीएम बने

मुंबई। महाराष्ट्र के सियासी उथलपुथल में अब विराम लग गया है। एकनाथ शिंदे ने महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ग्रहण की और भाजपा नेता देवेंद्र फडणवीस ने महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री पद की शपथ ले ली है। फडणवीस और एकनाथ दोनों नेता एक साथ राज भवन पहुंचे थे।

भैयाजी ये भी देखे : बड़ी ख़बर : हजारों लोगों ने SECL मुख्यालय घेरा, दफ्तर में…

एकनाथ शिंदे ने कहा कि “संख्या बल के हिसाब से देवेंद्र फडणवीस हम से कहीं आगे है। उनके पास अपने 106 विधायक हैं, लेकिन उन्होंने बड़ा दिल दिखाते हुए बाला साहेब के विचारों को आगे बढ़ाने का काम किया है। देवेंद्र फडणवीस जैसा इंसान मिलना मुश्किल है। बाला साहेब ठाकरे के एक शिव सैनिक को मौका दिया है।

एकनाथ ने आगे कहा कि “शिवसेना के 40 विधायकों सहित कुल 50 विधायक हमारे साथ है। हमने उनकी मदद से अब तक यह लड़ाई लड़ी है, इन 50 लोगों ने मुझ पर जो विश्वास जताया है, मैं उस भरोसे को टूटने नहीं दूंगा।मैं उन सभी का भी धन्यवाद करता हूं ! इन सभी लोगों ने एकनाथ शिंदे जैसे छोटे कार्यकता का साथ दिया है।

इधर बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कहा कि “एकनाथ शिंदे के नाम की सीएम पद पर घोषणा की गई, देवेंद्र फडणवीस ने बड़ा दिल दिखाया, हालांकि हमने फडणवीस ने आग्रह किया है वो सरकार में रहे और डिप्टी सीएम का पद संभाले। जिसके बाद उन्होंने शपथ ली है।”

भैयाजी ये भी देखे : नीति आयोग : महिला सशक्तिकरण और महिला हित में कार्य करने…

शपथ के बाद फडणवीस ने ट्वीट किया “प्रामाणिक कार्यकर्ता के नाते पार्टी के आदेश का मैं पालन करता हूँ. जिस पार्टी ने मुझे सर्वोच्च पद तक पहुँचाया, उसका आदेश मेरे लिए सर्वोपरि है।”