spot_img

अमरनाथ यात्रा का पहला दिन: हर 5 कदम पर पुलिस का जवान तैनात, लंगरों में लग्जरी होटलों जैसे इंतजाम

HomeNATIONALअमरनाथ यात्रा का पहला दिन: हर 5 कदम पर पुलिस का जवान...

जम्मू। वैदिक मंत्रोच्चार और हर-हर महादेव जयकारे के साथ अमरनाथ यात्रा (AMARNATH YATRA) गुरुवार सुबह बालटाल और पहलगाम से शुरू हो गई है। पहले जत्थे में 4,890 श्रद्धालु हैं। ये सभी बुधवार सुबह जम्मू आधार शिविर से यहां के लिए रवाना हुए थे और देर रात पहुंचे।​​

श्रद्धालुओं के लिए यहां खास इंतजाम किए गए हैं। लंगर समितियां सबसे व्यस्त हैं। उनके वर्कर्स बर्फीले पानी में सब्जियां साफ कर रहे हैं और दूसरी तरफ रसोइया इसे तैयार कर श्रद्धालुओं को परोस रहे हैं। मुफ्त खाना परोस रहे लंगरों में व्यवस्थाएं किसी लग्जरी होटल की तरह हैं। यात्रा (AMARNATH YATRA)  के दौरान सुरक्षा के बेहद कड़े प्रबंध किए गए हैं। हर 5 कदम पर पुलिस का जवान तैनात है। लोग पहलगाम के लंबे रास्ते से जाने को ज्यादा पसंद कर रहे हैं, जबकि बालटाल का रास्ता छोटा है, पर यहां भीड़ कम नजर आ रही है।

भैयाजी ये भी देखे : उत्तर भारत पहुंचा मानसून: दिल्ली में जमकर बारिश, पटना में बाइक पर गिरी बिजली से 12 दुकानें खाक

हर रोज एक लाख लोगों का भोजन

ये सभी लंगर हर रोज एक लाख लोगों का भोजन बनाएंगे। श्रद्धालुओं, सुरक्षाबलों के जवानों के साथ प्रशासन के कर्मचारी भी इन लंगरों में भोजन करते हैं। इस तरह यह यात्रा मार्ग देश के सबसे बड़े सामूहिक किचन में तब्दील हो जाता है। 24 घंटे चूल्हा चालू रखने के लिए बड़े पैमाने पर राशन और LPG सिलेंडर बेस कैंप पर स्टोर कर लिए गए हैं।

इस बार लंगर में नहीं मिलेगा फास्ट फूड और तला हुआ खाना

जालंधर से आकर लंगर लगाने वाले लोगों ने बताया भीड़ बुधवार शाम से ही शुरू हो गई है और यह हर गुजरते दिन के साथ बढ़ेगी। उन्होंने कहा- ‘मैं 23 साल से यहां लंगर लगा रहा हूं। दो साल के बाद यहां फिर आकर उत्साहित हूं और खुद को धन्य महसूस कर रहा हूं। हम यहां 16 जून को आए थे और तीन दिनों तक तेज बारिश हुई। ऐसे में लंगर के बुनियादी ढांचे को खड़ा करने में बहुत मेहनत करनी पड़ी।’

तीन शिफ्ट में सफाई कर्मचारी यात्रा मार्ग पर काम करेंगे

कुछ लंगर समितियां इस बार तीर्थयात्रियों (AMARNATH YATRA) की सुविधा के लिए ऑटोरिक्शा भी साथ लाई हैं। पर्यावरण की दृष्टि से इस संवेदनशील क्षेत्र काे बचाना श्राइन बोर्ड के लिए बड़ी चुनौती है। बालटाल बेस कैप के निदेशक बताते हैं कि तीन शिफ्ट में सफाई कर्मचारी यात्रा मार्ग पर काम करते रहेंगे। मार्ग पर 21 स्थिर और 700 मोबाइल शौचालय बनाए गए हैं। बालटाल और डोमेल के बीच 200 डस्टबिन रखी गई हैं। ठोस और गीले कचरे का निस्तारण किया जाएगा। इसके लिए 350 कर्मचारियों को तैनात किया गया है।