spot_img

मशहूर कोरियोग्राफर और एक्टर निशांत उपाध्याय का निधन

HomeUncategorizedमशहूर कोरियोग्राफर और एक्टर निशांत उपाध्याय का निधन

रायपुर। छत्तीसगढ़ फिल्म इंडस्ट्री (RAIPUR NEWS) के लिए एक बुरी न्यूज है। छत्तीसगढ़ी फिल्मों के मशहूर कोरियोग्राफर और एक्टर निशांत उपाध्याय नहीं रहे। देर रात उन्होंने अंतिम सांस ली। रात करीब ढाई बजे उनका निधन हो गया। बीमारी के चलते उन्हें रायपुर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। निशांत के निधन की खबर से छत्तीसगढ़ी फिल्म इंडस्ट्री में शोक की लहर दौड़ पड़ी है। निशांत के चाहने वालों का अस्पताल पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया है।

भैयाजी यह भी देखे: बिजली भी बनाएगा SECL: पावर प्लांट की दिशा में पहला कदम, MP पावर जनरेटिंग कंपनी के साथ 660 मेगावाट का MOU

‘झन भूलो मां-बाप ला’ से करियर की शुरुआत

मशहूर छत्तीसगढ़ी फिल्म ‘झन भूलो मां-बाप ला’ से अपने करियर की शुरुआत करने वाले निशांत ने करीब 2500 गानों के लिए कोरियोग्राफी की। वे फिल्मों (RAIPUR NEWS) में एक्टिंग भी करते थे। छॉलीवुड की हालिया चर्चित फिल्म ‘भूलन द मेज’ के गानों के लिए कोरियोग्राफी के साथ ही उन्होंने इस फिल्म में एक्टिंग भी की थी। फिल्म में वे कलेक्टोरेट में चपरासी की भूमिका में नजर आए थे उनके इस किरदार को दर्शकों ने खूब पसंद किया। निशांत की रिलीज हुई ये अंतिम फिल्म है।

छॉलीवुड में शोक की लहर

7 जुलाई 1980 (RAIPUR NEWS) को जन्में निशांत उपाध्याय के निधन की सूचना के बाद छॉलीवुड में शोक की लहर है। छत्तीसगढ़ फिल्म इंडस्ट्री के अध्यक्ष योगेश अग्रवाल ने दुख व्यक्त किया है। उन्होंने कहा, कि छॉलीवुड ने एक अच्छा अ​भिनेता और कोरियोग्राफर खो दिया है।