spot_img

ASSAM FLOOD: असम में बाढ़ ने मचाई तबाही, अबतक 82 की मौत

HomeNATIONALASSAM FLOOD: असम में बाढ़ ने मचाई तबाही, अबतक 82 की मौत

दिल्ली। असम ( ASSAM FLOOD) में नदियां उफान पर है। जिस कारण बाढ़ की स्थिति बनी हुई है। प्रदेश में अबतक 47 लाख से अधिक लोग प्रभावित हुए हैं। वहीं 82 लोगों की मौत हुई है।

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने स्थिति जानने के लिए मुख्यमंत्री हिमंत विश्व सरमा से बातचीत की। गौरतलब है कि पिछले एक सप्ताह से राज्य विनाशकारी बाढ़ का सामना कर रहा है। बाढ़ से 32 जिलों में 47,72,140 लोग प्रभावित हुए हैं। राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के अनुसार 11 और लोगों की जान जानने के बाद मृतकों की संख्या 82 हो गई है।

भैयाजी यह भी देखे: कश्मीरी नीलम ग्लोबल मार्केट में होगा नीलाम: सरकार को मिल सकती है अच्छी कीमत

कई लोग लापता

डर्रांग में तीन, नगांव में दो, कच्छार, डिब्रूगढ़, हैलकांडी, होजाई, कामरूप और लखीमपुर में एक-एक व्यक्ति की मौत हुई है। उदालगुरी व कामरूप में दो-दो, कच्छार डर्रांग और लखीपुर ( ASSAM FLOOD) में एक-एक शख्स लापता बताया जा रहा है।

सीएम ने किया ट्वीट

मुख्यमंत्री हिमंत सरमा ने ट्वीट किया। लिखा कि गृहमंत्री अमित शाह ( ASSAM FLOOD) ने राज्य की बाढ़ की स्थिति के बारे में पता करने के लिए सुबह दो बार कॉल किया। उन्होंने बताया, गृहमंत्रालय जल्द ही अधिकारियों का एक दल प्राकृतिक आपदा से हुए नुकसान का आकलन करने के लिए भेजेगा।

खतरे के निशान के ऊपर नदियां

केंद्रीय जल आयोग के अनुसार कोपिली नदी नगांव जिले के कामपुर में और ब्रह्मपुत्र नदी निमाटीघाट, तेजपुर, गुवाहाटी, कामरूप, गोलपारा और धुबरी में खतरे के निशान से ऊपर बह रही है। काजीरंगा राष्ट्रीय उद्यान में 7 हिरण और 1 तेंदुए की डूबने और गाड़ियों की चपेट में आने से मौत हो गई। वन अधिकारियों ने 8 हिरण और 1 अजगर सहित 10 अन्य जानवरों को बचाया गया है।