spot_img

असम-मेघायल में बाढ़, राजस्थान में प्री-मानसून से लोग परेशान

HomeNATIONALअसम-मेघायल में बाढ़, राजस्थान में प्री-मानसून से लोग परेशान

दिल्ली। देश में बारिश के अलग-अलग रंग (MAUSAM NEWS) देखने को मिल रहे हैं। कहीं बाढ़ है, कहीं हल्की बारिश है तो कई राज्य अभी भी बारिश के इंतजार में हैं। असम और मेघालय में बाढ़ से अब तक 43 लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं, राजस्थान में प्री-मानसून की बारिश से नदियां-नाले उफान पर हैं। दिल्ली की बात करें तो आज मौसम विभाग ने तेज बारिश की संभावना जताई है।

असम-मेघालय में भारी बारिश से हालात खराब

असम और मेघालय में भारी बारिश से हालात बद से बदतर होते जा रहे हैं। पिछले हफ्ते बाढ़ और लैंडस्लाइड से असम में 24 और मेघालय में 19 लोगों की मौत हो गई है। दोनों राज्यों में कम से कम 30 लाख लोग बाढ़ से प्रभावित हुए हैं। असम के 28 जिलों में स्थिति बेहद ही खराब है। हालांकि, सेना राहत और बचाव अभियान चला रही है।

भैयाजी ये भी देखे : एयरफोर्स में अग्निवीरों की भर्ती की गाइडलाइन जारी, साल में 30 दिन की छुट्‌टी मिलेगी

4 करीब हजार गांव बाढ़ से प्रभावित

असम में 19 लाख से ज्यादा लोग प्रभावित हुए हैं, जबकि लगभग 1.56 लाख लोग 514 राहत शिविरों में हैं। बाढ़ के कारण कई हजार हेक्टेयर खेत बर्बाद हो गए हैं। कई सड़कें टूट गई हैं। ब्रह्मपुत्र, गौरांग, कोपिली, मानस और पगलाड़िया नदियों का जलस्तर खतरे के निशान के ऊपर है।

पड़ोसी राज्यों में भी बाढ़ का खतरा

राज्य सरकार (MAUSAM NEWS)  ने बाढ़ और भूस्खलन में फंसे लोगों के लिए गुवाहाटी और सिलचर के बीच उड़ानों की भी व्यवस्था की है। दक्षिण असम त्रिपुरा और मिजोरम को जोड़ने वाली सड़क का एक हिस्सा लैंडस्लाइड से बह गया। इसलिए सड़क का एक किनारा परिवहन के लिए बंद कर दिया गया है। उधर, पड़ोसी अरुणाचल प्रदेश में सुबनसिरी नदी के पानी ने एक बांध को जलमग्न कर दिया है। मणिपुर के कई जिलों में भी बाढ़ जैसे हालात हैं, यहां अब तक सात लोगों की मौत हो चुकी है।

MP में भी बारिश ने जोर पकड़ा

मध्यप्रदेश में मानसून ने रफ्तार पकड़ ली है। भोपाल, जबलपुर, सागर संभागों के अधिकांश इलाकों में बीते 3 दिन से बारिश हो रही है। अब अगले 48 घंटों में इन इलाकों में मानसून की भी बारिश शुरू हो जाएगी। भोपाल में तो रविवार सुबह भी रुक-रुककर बौछारें पड़ने लगी। इंदौर के भी अधिकांश इलाकों में बारिश हुई। मौसम विभाग के अनुसार, पूरे राज्य में 28 जून तक मानसून की रंगत दिखने लगेगी।

राजस्थान में 15 जिलों में अलर्ट

राजस्थान में प्री मानसून (MAUSAM NEWS)  की बारिश के कारण नदियां-नाले उफान पर हैं। इससे लोगों को काफी परेशानी हो रही है। जयपुर सहित कई जिलों में शनिवार देर रात से बारिश पड़ रही है। वहीं, मौसम केंद्र जयपुर ने टोंक, करौली, श्रीगंगानगर, हनुमानगढ़, जयपुर, जयपुर शहर, जोधपुर, अलवर सहित 15 जिलों में तेज बारिश का अलर्ट जारी किया है। मानसून की बात करें तो इसका दो दिन बाद सिरोही और उदयपुर के रास्ते आने का अनुमान है।

बिहार में आज इन जिलों में अलर्ट

बिहार के कई जिलों में आज मौसम विभाग ने तेज बारिश की संभावना जताई है। इसमें बक्सर, रोहतास, भभुआ, औरंगाबाद, गया, नालंदा, शेखपुरा, नवादा, बेगूसराय, लखीसराय, जहानाबाद, भागलपुर, बांका, जमुई, मुंगेर और खगड़िया शामिल है।

यूपी में देरी से आएगा मानसून

यूपी में मानसून इस साल एक हफ्ते की देरी से आएगा। मौसम विभाग ने अनुमान लगाया है कि 21 से 22 जून तक मानसून आएगा। हालांकि, बीते दिन पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कई इलाकों में बारिश भी हुई। इससे लोगों को गर्मी से कुछ राहत भी मिली। मौसम विभाग ने आज मेरठ, सहारनपुर सहित कई इलाकों में बारिश की संभावना जताई है।

छत्तीसगढ़ में अब तक दुर्ग में ही अटका मानसून

छत्तीसगढ़ पहुंचा दक्षिण-पश्चिम मानसून दुर्ग में ही अटका पड़ा है। वहीं घने काले बादलों ने पूरे प्रदेश में डेरा जमा लिया है। चांपा, जांजगीर और मरवाही में शनिवार को भारी बरसात दर्ज हुई। वहीं, बस्तर से लेकर दुर्ग तक के इलाके करीब-करीब सूखे ही रहे। मौसम विभाग के अनुसार आज कुछ इलाकों में बारिश हो सकती है।