spot_img

सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड: शार्प शूटर जाधव और सूर्यवंशी गुजरात से गिरफ्तार

HomeUncategorizedसिद्धू मूसेवाला हत्याकांड: शार्प शूटर जाधव और सूर्यवंशी गुजरात से गिरफ्तार

चंडीगढ़। पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड (SIDDHU MUSEWALA) में महाराष्ट्र के पुणे का शार्प शूटर संतोष जाधव गिरफ्तार कर लिया गया है। उसे गुजरात के कच्छ से साथी नवनाथ सूर्यवंशी के साथ पकड़ा गया। पुणे पुलिस की टीम को यह कामयाबी मिली। दोनों को 20 जून तक रिमांड पर लिया गया है।

संतोष जाधव कुख्यात गैंगस्टर अरुण गवली गैंग का गुर्गा है। संतोष जाधव और नवनाथ सूर्यवंशी को दिल्ली पुलिस ने मूसेवाला की किलिंग में शामिल बताया था। जिसके बाद दोनों की तलाश की जा रही थी। फिलहाल उसे 2021 में दर्ज पुणे के एक मर्डर केस में पकड़ा गया है। महाराष्ट्र के ADGP लॉ एंड ऑर्डर कुलवंत कुमार सारंगल ने कहा कि गैंगस्टर लॉरेंस गैंग से इन दोनों के लिंक के बारे में जांच की जा रही है। इनका मर्डर से लिंक है या नहीं, इसकी भी हम जांच करेंगे।

भैयाजी ये भी देखे : राहुल की ED के सामने पेशी, ऑफिस के बाहर पुलिस से भिड़े कांग्रेस कार्यकर्ता

मीडिया में आई इन्फॉर्मेशन के बाद की तलाश

महाराष्ट्र के ADGP लॉ एंड ऑर्डर कुलवंत कुमार सारंगल (SIDDHU MUSEWALA)  ने बताया कि कुछ दिन पहले मीडिया में इन्फॉर्मेशन आई थी। जिसमें कहा गया कि मूसेवाला की हत्या में महाराष्ट्र के कुछ लोग इन्वॉल्व हैं। उसके आधार पर हमने संतोष जाधव और सौरव महाकाल के बारे में जानकारी जुटानी शुरू की। इसमें पता चला कि संतोष जाधव मकोका के केस में फरार है। हम उसकी पहले से तलाश कर रहे थे।

गुजरात से पकड़े, दिल्ली और राजस्थान भी भेजी थी टीमें

सिद्धेष हीरामन कांबले उर्फ सौरव महाकाल के बारे में हमें कुछ ज्यादा पता नहीं था। करीब 8 घंटे में हमने उसकी सूचना जुटाई। उसे पकड़कर पुलिस रिमांड लिया। उससे पूछताछ (SIDDHU MUSEWALA) के बाद मिली सूचना के आधार पर हमने 3 टीमें बनाई। एक टीम गुजरात भेजी गई थी। 8 दिन से टीम गुजरात में रही। राजस्थान और दिल्ली में भी टीम गई। इसके बाद हमें संतोष जाधव और नवनाथ सूर्यवंशी गुजरात में मिल गए। दोनों को मुंबई लाकर पुलिस रिमांड लिया गया है।

महाकाल से पूछताछ के बाद दिल्ली पुलिस ने किया था दावा

पुणे पुलिस ने पहले पुणे से शार्प शूटर सिद्धेष हीरामन कांबले उर्फ सौरव महाकाल को पकड़ा था। जिसे भी मूसेवाला की हत्या में शामिल बताया गया। हालांकि उससे पूछताछ के बाद दिल्ली पुलिस ने कहा कि वह हत्या में शामिल नहीं है। उसने शूटर जरूर उपलब्ध कराए। मुंबई पुलिस ने कुछ समय पहले सौरव महाकाल को पकड़ा था। हालांकि उसने हत्या में सीधे शामिल होने से इनकार किया। इतना जरूर कहा कि उसने शूटर उपलब्ध कराए हैं।

8 संदिग्ध शार्प शूटर्स में से 3 पकड़े गए

इस मामले में पुलिस ने 8 संदिग्ध शार्प शूटर्स (SIDDHU MUSEWALA) की लिस्ट जारी की थी। जिनमें से पुणे का सौरव महाकाल, संतोष जाधव और बठिंडा का हरकमल रानू शामिल है। हरकमल रानू को पंजाब पुलिस नशेड़ी बताकर मूसेवाला की हत्या में शामिल होने से इनकार कर चुकी है। वहीं सौरव महाकाल के हत्या में शामिल होने से दिल्ली पुलिस इनकार कर चुकी है।

पंजाब पुलिस के हाथ खाली

मूसेवाला हत्याकांड में शार्प शूटर्स की गिरफ्तारी के मामले में पंजाब पुलिस के हाथ खाली है। पंजाब पुलिस ने 4 शार्प शूटर्स की शिनाख्त की है लेकिन अभी तक कोई नहीं पकड़ा गया। हालांकि शूटर्स को सपोर्ट देने वाले 8 लोग जरूर पकड़े गए हैं। जिनमें मूसेवाला की रेकी करने वाला हरियाणा के कालांवाली का संदीप केकड़ा भी शामिल है।