spot_img

श्रीराम जन्मभूमि मंदिर के गर्भगृह का निर्माण शुरू,आंदोलन से जुड़े 300 लोग बने गवाह

HomeNATIONALश्रीराम जन्मभूमि मंदिर के गर्भगृह का निर्माण शुरू,आंदोलन से जुड़े 300 लोग...

अयोध्या। श्रीराम जन्मभूमि मंदिर(RAM MAMNDIR)  के गर्भगृह का शिलान्यास शुरू हो गया है। गोरक्ष पीठ के महंत और यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ इसका उद्घाटन किया। इस अवसर पर स्वामी परमानंद सहित राम मंदिर आंदोलन से जुड़े 100 से ज्यादा संतों सहित 300 लोग इस ऐतिहासिक पल के गवाह बने।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ इस कार्यक्रम में हिस्सा लेने के लिए सुबह नौ बजे अयोध्या पहुंच गए थे। उन्हें रिसीव करने के लिए उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्या राम कथा पार्क पहुंचे थे। यहां से पहले वह साढ़े नौ बजे हनुमानगढ़ी में दर्शन करने पहुंचे। वहां उन्होंने पूजा अर्चना की। इसके बाद राम जन्मभूमि के लिए रवाना हो गए।

भैयाजी ये भी देखें : बॉलीवुड के मशहूर सिंगर KK का निधन

फैसले के बाद राम जन्मभूमि मंदिर निर्माण शुरू हुआ

देश की सर्वोच्च न्यायालय के फैसले के बाद राम जन्मभूमि मंदिर निर्माण शुरू हुआ। पहले चरण के का काम हुआ राम जन्मभूमि परिसर में पूरा हो गया है। आज दूसरे चरण के क्रम में काम शुरू हुआ है। आज का दिन राम भक्तों के लिए है खुशी का दिन। राम भक्तों को शुभकामना। हनुमान जी की कृपा से सब काम हो रहा है। मैं सौभाग्यशाली हूं कि मंदिर निर्माण का साक्षी बन रहा हूं। राम मंदिर आंदोलन के सिपाही के तौर पर मुझे भी मिला है मौका।

परिसर में भगवान वाल्मीकि, केवट, माता शबरी, जटायु के भी मंदिर बनेंगे

एक हजार साल से ज्यादा टिकने वाले राम मंदिर (RAM MAMNDIR) के प्रथम चरण में एक तीर्थ सुविधा केंद्र भी बनेगा। यह लगभग 25 हजार तीर्थ यात्रियों को आवश्यक सुविधाएं प्रदान करेगा। इसे पूरब दिशा में मंदिर पहुंचने के रास्ते के पास बनाया जाएगा। राम मंदिर के अलावा परिसर में भगवान वाल्मीकि, केवट, माता शबरी, जटायु, माता सीता, विघ्नेश्वर (गणेश) और शेषावतार (लक्ष्मण) के मंदिर बनाने की भी योजना है। कुल 70 एकड़ क्षेत्र के भीतर और परकोटा के बाहर मंदिर के आस-पास के क्षेत्र में निर्माण किया जाएगा।

एक साथ चल रहे कई काम

वर्तमान में नींव के बाद प्लिंथ सहित सभी गतिविधियां एक साथ प्रगति पर हैंl गर्भगृह के चारों ओर प्लिंथ और नक्काशीदार गुलाबी बलुआ पत्थर के ब्लॉकों की स्थापना, पिंडवाड़ा में गुलाबी बलुआ पत्थरों की नक्काशी, मकराना मार्बल की नक्काशी और आरसीसी रिटेनिंग वॉल निर्माण आदि काम चल रहे हैं। इसे बनने के बाद शायद इंजीनियरिंग का चमत्कार कहा जाएगा।

5 अगस्त 2020 को पीएम ने किया था भूमि पूजन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भविष्य के मंदिर (RAM MAMNDIR) के गर्भगृह स्थल पर 05 अगस्त 2020 को भूमि पूजा करके निर्माण कार्य को गति प्रदान की थीl एलएंडटी ने भविष्य के मंदिर की नींव के लिए एक डिजाइन का प्रारूप बनाया था l उसके अनुरूप परीक्षण किया गया था। आशा के अनुरूप परिणाम नहीं आए, तो इस विचार को स्थगित कर दिया गया। यह परीक्षण अगस्त-सितंबर-अक्टूबर 2020 में किया गया था।