spot_img

बुद्ध जयंती : मांस बिक्री पर था प्रतिबंध, बावजूद इसके खोली दुकान…5 हजार जुर्माना

HomeCHHATTISGARHबुद्ध जयंती : मांस बिक्री पर था प्रतिबंध, बावजूद इसके खोली दुकान...5...

रायपुर। बुद्ध जयंती पर प्रदेश के नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग के आदेशानुसार पुरे रायपुर नगर पालिक निगम परिक्षेत्र में मांस- मटन विक्रय पूर्ण रूप से प्रतिबंधित लगाया गया था।

भैयाजी ये भी देखें : रूट डायवर्सन : रायपुर में इन रास्तों के इस्तेमाल से बचें,…

प्रतिबंध होने के बावजूद नगर निगम जोन क्रमांक 5 के तहत आने वाले भक्त माता कर्मा वार्ड नम्बर 67 के चंगोराभाटा में जय देवांगन चिकन सेंटर नामक एक चिकन दुकान खुली मिली।

प्रतिबंधित दिवस पर मांस – मटन विक्रय दुकान खोले जाने को पाकर नगर निगम रायपुर के आयुक्त प्रभात मलिक के आदेशानुसार निगम स्वास्थ्य अधिकारी विजय पाण्डेय के नेतृत्व एवं जोन 5 के जोन स्वास्थ्य अधिकारी भूषण ठाकुर एवं जोन स्वच्छता निरीक्षक प्रेम मानिकपुरी की उपस्थिति में जोन नम्बर 5 के स्वास्थ्य विभाग की टीम ने यहाँ कार्यवाही की है।

भैयाजी ये भी देखें : विश्व डेंगू दिवस : डेंगू से बचाव के लिए रखें ये…

निगम दस्ते ने जय देवांगन चिकन सेंटर दुकान को तत्काल ताला लगाकर बंद कराया। वहीं चिकन दुकान के संचालक चंदन देवांगन पर तत्काल 5 हजार रूपये का जुर्माना वसूल किया है।