spot_img

राष्ट्रीय रेलवे पुरस्कार : रायपुर रेल मंडल के दो असफरों को मिलेगा पुरस्कार, इन क्षेत्रों में किया बेहतर काम

HomeCHHATTISGARHराष्ट्रीय रेलवे पुरस्कार : रायपुर रेल मंडल के दो असफरों को मिलेगा...

 

रायपुर। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे रायपुर रेल मंडल के दो अधिकारियों को रेलवे राष्ट्रीय पुरस्कार के लिए चयनित होने पर मंडल रेल प्रबंधक श्याम सुंदर गुप्ता ने हर्ष व्यक्त किया। मंडल रेल प्रबंधक के दिशा निर्देशन में कार्य योजना अनुसार मंडल की विकासात्मक गति को देखते हुए अपर मंडल रेल प्रबंधक (परिचालन) लोकेश विश्नोई एवं मंडल संकेत एवं दूरसंचार इंजीनियर के.सी. प्रियदर्शी को 67वां राष्ट्रीय रेलवे पुरस्कार 2022 से ईस्ट कोस्ट रेलवे भुवनेश्वर में आयोजित राष्ट्रीय पुरस्कार समारोह में दिनांक 28 मई,2022 को समानित किया जाएगा।

रायपुर रेल मंडल के एडीआरएम(परिचालन) लोकेश विश्नोई को हिंदी निबंध प्रतियोगिता में राजभाषा प्रबंधन के लिए राष्ट्रीय स्तर पर द्वितीय पुरस्कार मिला है। उन्होंने अपर मुख्य राजभाषा अधिकारी का पद संभलने के बाद से राजभाषा के लिए श्रेष्ठ कार्य किए हैं, जिसके लिए उन्हें इस वर्ष का रेल राजभाषा पदक भी प्राप्त हो चुका है। उनके द्वारा शुरू की गई रायपुर मंडल की राजभाषा ई-पत्रिका ”अभिव्यक्ति” की चर्चा मंडल स्तर पर ही नहीं अपितु पूरे मुख्यालय स्तर पर है , नगर राजभाषा समिति में भी प्रशंसनीय है ।
लोकेश विश्नोई, बिलासपुर पदस्थापना में भी कई राजभाषा के पुरस्कार प्राप्त कर चुके हैं। वे अपनी स्कूल एंड कॉलेज, दोनो की पत्रिकाओ के संपादक मंडल में रहे चुके हैं, तथा उनके तकनिकी तथा साहित्य, दोनो ही विधाओ के लेख कई पत्रिकाओ में प्रकाशित हो चुके हैं।

67वें राष्ट्रीय रेलवे पुरस्कार के लिए दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे से संतराम वावनथेड़, सहायक टी आर डी (रायपुर मंडल) राजकुमार उप मुख्य टिकट निरीक्षक(नागपुर मंडल) एवं रजनीश चौरसिया सीनियर सेक्शन इंजीनियर (बिलासपुर मंडल) को भी उनके उत्कृष्ट कार्य के लिये चुना गया है।