spot_img

IPL 2022 में आज मुंबई की चेन्नई से भिड़ंत, इन खिलाडियों पर होगी नज़र

HomeSPORTSIPL 2022 में आज मुंबई की चेन्नई से भिड़ंत, इन खिलाडियों पर...

मुंबई। इंडियन प्रीमियर लीग (IPL 2022) में आज चेन्नई सुपर किंग्स और मुंबई इंडियंस के बीच 59वां मैच खेला जाएगा। हालांकि दोनों ही टीमें प्लेऑफ की दौड़ से बाहर हो चुकी है, लेकिन आज के मैच का रोमांच कम नहीं होगा। दोनों ही टीम के कुछ खिलाड़ियों पर उनके फैंस की नजर होगी।

भैयाजी ये भी देखे : कपिल शर्मा शो में पहुंची बॉलीवुड एक्ट्रेस कियारा आडवाणी, खोला…

दोनों टीमों के खिलाड़ियों में से डेबिट कान्वे, रॉबिन उथप्पा, महेंद्र सिंह धोनी, टीम डेविड, तिलक वर्मा, माहीश तीक्ष्णा, डेवन ब्रावो, डेनियल सैम्स, मुकेश चौधरी, मोईन अली और मुरुगन अश्विन पर सभी की निगाहें टिकी होंगी।

IPL 2022 के पॉइंट टेबल की अगर बात की जाए तो मुंबई और चेन्नई की टीम बिल्कुल निचले स्तर पर है। चेन्नई सुपर किंग जहां 9वें नंबर पर, वहीं मुंबई इंडियंस की टीम पॉइंट टेबल में दसवें नंबर पर है। चेन्नई सुपर किंग्स ने कुल 11 मैच खेले है, जिसमें चार मैचों में उन्होंने जीत दर्ज की है। इधर मुंबई इंडियंस 11 में से सिर्फ दो मैचों में ही जीत पाने में कामयाब रही है।

IPL 2022 : MI vs CSK ये है संभावित टीम

MI संभावित टीम :
रोहित शर्मा(कप्तान), ईशान किशन, तिलक वर्मा, रमनदीप सिंह/अनमोलप्रीत सिंह, टिम डेविड, कीरोन पोलार्ड, डेनियल सैम्स, मुरुगन अश्विन, कुमार कार्तिकेय, जसप्रीत बुमराह, रिले मेरेडिथ।

भैयाजी ये भी देखे : एक्ट्रेस टीना फिलिप सेट पर समय मिलते ही कर रही है अपने शौक पुरे…

CSK संभावित टीम :
एमएस धोनी (कप्तान),रुतुराज गायकवाड़, डेवोन कॉनवे, रॉबिन उथप्पा, शिवम दुबे, अंबाती रायुडू, मोइन अली, ड्वेन ब्रावो, महेश थीक्षाना, सिमरजीत सिंह, मुकेश चौधरी।