spot_img

IPL 2022 : आज मुंबई और कोलकाता के बिच होगा मैच, MI की जीत चाहेंगे धोनी

HomeSPORTSIPL 2022 : आज मुंबई और कोलकाता के बिच होगा मैच, MI...

मुंबई। इंडियन प्रीमियर लीग (IPL 2022) में आज 56वें मैच में मुंबई इंडियंस (MI) और कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) के बीच भिड़ंत होनी है। यह दोनों टीमें अपने अंतिम दौर की जद्दोजहद में लगी हुई है,

भैयाजी ये भी देखे : रायपुर में 14 मई को मशहूर गायक “Lucky Ali Live…” यहाँ…

लेकिन अगर आज मुंबई इंडियंस की टीम केसर जीत का सेहरा बनता है, तो इससे चेन्नई सुपर किंग को फायदा जरूर होगा। चेन्नई के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी भी ऐसा ही कुछ चाहते है।

दरअसल IPL 2022 के पॉइंट टेबल में 9वें नंबर पर कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम और आखिरी पायदान पर मुंबई इंडियंस की टीम है। दोनों ही टीमों ने इस सीजन में बेहद निराशाजनक प्रदर्शन किया है।

कोलकाता की टीम अब तक 11 मैच खेल चुकी है। जिसमें उन्होंने 4 मैचों में जीत दर्ज की है, वही सात मैचों में कोलकाता की टीम को हार का सामना करना पड़ा है। पॉइंट टेबल में चार मैचों में मिली जीत के दमपर कोलकाता के पास कुल 8 अंक दर्ज है। पिछले 5 मैचों में अगर कोलकाता का परफॉर्मेंस देखा जाए तो केवल एक मैच ही कोलकाता की टीम जीत पाई है।

इधर मुंबई इंडियंस की अगर बात की जाए तो मुंबई ने अब तक 10 मैच खेले है। जिसमें सिर्फ दो मैचों में ही मुंबई बमुश्किल जीत पाई है, वहीं आठ मैचों में मुंबई की टीम को हार मिली है। मुंबई के आखिरी पांच मैचों में अगर परफॉर्मेंस देखा जाए तो मुंबई की टीम ने शुरु के दो मैच जीतने के बाद आखिर के 3 मैचों में लगातार हार का सामना किया है। अगर आज के मैच में मुंबई इंडियंस की टीम जीती है तो इसका फ़ायदा चेन्नई को होगा।

IPL 2022 : MI vs KKR

मुंबई की संभावित टीम :
रोहित शर्मा (कप्तान), ईशान किशन (विकेटकीपर), सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, कीरोन पोलार्ड, टिम डेविड, डेनियल सैम्स, मुरुगन अश्विन, कुमार कार्तिकेय / बासिल थम्पी, जसप्रीत बुमराह, रिले मेरेडिथ।

भैयाजी ये भी देखे : नुसरत भरुचा ने ट्रोलर्स को दिया जवाब…कहा-आप ऊँगली उठाओ…मैं आवाज़…

कोलकाता की संभावित टीम :
श्रेयस अय्यर (कप्तान),एरोन फिंच, वेंकटेश अय्यर / अजिंक्य रहाणे, नितीश राणा, शेल्डन जैक्सन / बाबा इंद्रजीत (विकेटकीपर), आंद्रे रसेल, अमन खान / अनुकुल रॉय, सुनील नरेन, टिम साउथी, उमेश यादव / हर्षित राणा, शिवम मावी।