spot_img

प्रदेश प्रभारी डी.पुरंदेश्वरी बोली, कांग्रेस सरकार किस दिशा में जा रही लोग देख रहे है…

HomeCHHATTISGARHप्रदेश प्रभारी डी.पुरंदेश्वरी बोली, कांग्रेस सरकार किस दिशा में जा रही लोग...

रायपुर। भाजपा की प्रदेश प्रभारी डी पुरंदेश्वरी छत्तीसगढ़ दौरे पर पहुंची है। यहाँ वे मिशन 2023 के लिए पार्टी की रणनीति तैयार करने के लिए दुर्ग, बिलासपुर और सरगुजा संभाग में अहम बैठकें लें रही है।

भैयाजी ये भी देखे : Video : कुदरगढ़ में भूपेश की घोषणा, उपस्वास्थ्य केंद्र, पुलिस चौकी…

शनिवार को रायपुर पहुंचने के बाद मीडिया से चर्चा करते हुए डी पुरंदेश्वरी ने कांग्रेस पर तंज कसा है। उन्होंने कहा “कांग्रेस के 38 विधायकों का परफॉर्मेंस बताता है कि सरकार किस दिशा में जा रही है। सभी लोग देख रहे हैं। सही समय में इन्हें सही जवाब मिल जाएगा।”

संगठनात्मक कामकाजों को लेकर उन्होंने आगे कहा कि “आज दुर्ग संभाग के दौरे पर जा रही हूं। वहां संगठनात्मक चर्चा होगी, इसके बाद आगे की रणनीति बनेगी। हम अपनी पार्टी के संगठन को कैसे मजबूत करें, हमारा ध्यान इसी पर रहेगा।

उन्होंने मुख्यमंत्री के साथ तमाम मंत्रियों के दौरे को लेकर कहा कि हम भी दौरा कर रहे हैं, हमारे पार्टी के कार्यकर्ता अच्छे ढंग से काम कर रहे हैं। शासन-प्रशासन की असफलताओं को जनता के बीच लेकर जाएंगे, इन्होंने घोषणा पत्र में 36 वादे किए गए, जिसे पूरे नहीं किए, यही हमारा मुद्दा रहेगा।

भैयाजी ये भी देखे : प्रतापपुर में सीएम भूपेश ने अफसरों की ली मीटिंग, बताया गुड…

उन्होंने कहा कि कोरोना काल में जनता की सेवा बीजेपी ने ही की। कांग्रेस समेत सभी राजनीतिक पार्टियां आईसीयू में पड़े हुए थे। पीएम मोदी के नेतृत्व में जनहितैषी काम हो रहे हैं। यहां जितने भी विकास काम हो रहे हैं, सब केंद्र के दिए गए फंड से हो रहे हैं। कांग्रेस को जवाब देना चाहिए कि जनता के लिए उन्होंने क्या किया।