spot_img

प्रदेश प्रभारी डी. पुरंदेश्वरी का दौरा, दुर्ग, बिलासपुर और सरगुजा संभाग में लेंगी बैठकें

HomeCHHATTISGARHप्रदेश प्रभारी डी. पुरंदेश्वरी का दौरा, दुर्ग, बिलासपुर और सरगुजा संभाग में...

रायपुर। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रभारी डी. पुरंदेश्वरी व नितिन नबीन छत्तीसगढ़ प्रवास पर आ रहे है। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश मीडिया प्रभारी नलिनीश ठोकने ने बताया कि भाजपा प्रदेश प्रभारी व राष्ट्रीय महामंत्री डी. पुरंदेश्वरी एवं सह प्रभारी नितिन नबीन 7 मई को अपने दो दिवसीय प्रवास पर छत्तीसगढ़ आ रहे है।

भैयाजी ये भी देखे : ट्रेन रद्द करने पर भड़के पीसीसी चीफ मोहन मरकाम, कहा-रोक देंगे…

अपने पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत प्रभारी व सह प्रभारी 7 मई को सुबह 8:40 बजे राजधानी रायपुर पहुंचेंगे। अपने दो दिवसीय प्रवास के दौरान प्रदेश प्रभारी डी. पुरंदेश्वरी व सहप्रभारी नितिन नवीन दुर्ग संभाग बिलासपुर संभाग सरगुजा संभाग की बैठक लेंगे। इसके अलावा दोनों नेता प्रदेश भाजपा की कोर कमेटी की बैठक में भी शामिल होंगे।