spot_img

कांस फिल्म फेस्टिवल में भारत को कंट्री ऑफ ऑनर के रूप में चुना गया

HomeNATIONALकांस फिल्म फेस्टिवल में भारत को कंट्री ऑफ ऑनर के रूप में...

दिल्ली। कांस फिल्म फेस्टिवल 2022 (Cannes Film Festival 2022) में भारत आधिकारिक देश के तौर पर शामिल होगा। भारत ऑफिशियल कंट्री ऑफ ऑनर के तौर पर हिस्सा लेगा। यह फेस्टिवल 17 मई से 28 मई तक आयोजित किया जाएगा। पहली बार भारत को कांस फेस्टिवल में आधिकारिक तौर पर निमंत्रण मिला है। इस फिल्म फेस्टिवल में भारत को कॉन्टेंट हब ऑफ द वर्ल्ड के तौर पर प्रस्तुत किया जाएगा।

राजनयिक संबंधों की 75वीं वर्षगांठ

कांस फिल्म फेस्टिवल अपनी 75वीं वर्षगांठ मना रहा है। वहीं भारत आजादी (Cannes Film Festival 2022) का अमृत महोत्सव मना रहा है। इस दौरान आर माधवन की फिल्म Rocketry का वर्ल्ड प्रीमियर किया जाएगा। इस बारे में केंद्रीय सूचना और प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा कि हम कांस फिल्म फेस्टिवल में एक संदेश देना चाहते हैं कि भारत द कंटेंट हब ऑफ द वर्ल्ड है। देश को हम इस दिशा में प्रस्तुत करेंगे।

भैयाजी यह भी देखे: नाबालिग से रेप का आरोपी SHO गिरफ्तार

केंद्र में रखकर होगा फिल्मों का प्रदर्शन

कंट्री ऑफ ऑनर होने के कारण फेस्टिवल के पहले दिन भारत (Cannes Film Festival 2022) को केंद्र में रखकर फिल्मों का प्रदर्शन किया जाएगा। इस दौरान लोक संगीत और आतिशबाजी की जाएगी। व्यंजन भारतीय और फ्रेंच दोनों होंगे। वहीं 5 नए स्टार्टअप्स को ऑडियो-विजुअल उद्योग को पिच करने का मौका दिया जाएगा। वहीं गोज टू कांस सेक्शन में 5 फिल्मों को पिच करने का मौका दिया जाएगा।

चुनी गई हैं पांच फिल्में

ओलंपिया स्क्रीन नामक एक सिनेमा हॉल को अनरिलीज मूवीज की स्क्रीनिंग के लिए सिर्फ भारत की पिक्चर के लिए अलॉट किया गया है। इस कैटेगरी के तहत 5 फिल्में चुनी गई हैं। इस साल पवेलियन की थीम इंडिया द कंटेंट हब ऑफ द वर्ल्ड रखी गई है। इसका उद्घाटन 18 मई को होगा।