spot_img

सीएम भूपेश के अलावा मंत्री टी.एस. सिंहदेव भी करेंगे दौरा, पहला पड़ाव होगा कांकेर…

HomeCHHATTISGARHBASTARसीएम भूपेश के अलावा मंत्री टी.एस. सिंहदेव भी करेंगे दौरा, पहला पड़ाव...

रायपुर। सूबे में मुखिया भूपेश बघेल और नगरीय प्रशासन मंत्री डॉ. शिव डहरिया के अलावा अब पंचायत और स्वास्थ्य मंत्री टी.एस. सिंहदेव भी दौरे पर निकलेंगे। सिंहदेव खुद अपने विभागों के कामकाज की समीक्षा करेंगे। इसके साथ ही अफसरों और स्थानीय जनप्रतिनिधियों से भी मुलाकात करेंगे। सिंहदेव का उड़नखटोला सूबे के नक्सल प्रभावित जिलों में से एक कांकेर में उतरेगा।

भैयाजी ये भी देखें : मुख्य सचिव जैन ने ली कमीश्नर, कलेक्टर, IG और SP की…

तय कार्यक्रम के मुताबिक स्वास्थ्य मंत्री सिंहदेव 05 और 06 मई 2022 को कांकेर जिले के प्रवास पर रहेंगे। टी एस सिंहदेव 05 मई को हेलीकॉप्टर द्वारा शाम 05 बजे जगदलपुर से प्रस्थान कर 05.30 बजे कांकेर पहुंचेंगे। यहाँ वे सर्किट हाऊस में रात्रि विश्राम करेंगे।

भैयाजी ये भी देखें : रायपुर में 14 मई को मशहूर गायक “Lucky Ali Live…” यहाँ…

जिसके बाद 06 मई को सुबह 09 बजे सर्किट हाऊस में प्रेस कान्फ्रेंस लेंगे तथा एन.जी.ओ और सामाजिक संगठनों से मुलाकात करेंगे। तत्पश्चात 11 बजे कलेक्ट्रेट कांकेर में विभागीय समीक्षा बैठक लेंगे और दोपहर 04 बजे कांकेर से नगरी के लिए प्रस्थान करेंगे।